As indian
स्मृति मंधाना और मितारी राज का कमाल, न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने रचा इतिहास
29 जनवरी। बे-ओवल मैदान पर मंगलवार को खेले गए दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने नया इतिहास रचा है।
भारतीय टीम ने पहली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में जीत हासिल की है। दोनों टीमों के बीच तीसरा और आखिरी वनडे मैच एक फरवरी को हेमिल्टन में खेला जाएगा। भारत ने नेपियर में खेले गए पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड को नौ विकेट से हराया था।
स्मृति मंधाना (90) और मिताली राज (62) की नाबाद अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को दूसरे वनडे मैच में आठ विकेट से हराया और तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई है।
न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम की ओर से मिले पहले बल्लेबाजी के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए कप्तान एमी स्टाथवेट (71) की अर्धशतकीय पारी से मेहमान टीम को 162 रनों का लक्ष्य दिया।
भारतीय टीम ने अपनी महिला गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन के दम पर न्यूजीलैंड की पारी को 161 रनों पर ही समेट दिया। इस पारी में झूलन गोस्वामी ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए, वहीं एकता बिष्ट, दीप्ति शर्मा, पूनम यादव को दो-दो सफलताएं मिलीं। शिखा पांडे को एक विकेट हासिल हुआ।
न्यूजीलैंड की ओर से मिले लक्ष्य को हासिल करने उतरी भारतीय टीम के लिए पारी की शुरुआत थोड़ी खराब रही। दूसरे ओवर की दूसरी ही गेंद पर उसे जेमिमाह रोड्रिगेज के रूप में अपना पहला विकेट गंवाना पड़ा।
रोड्रिगेज को एना पीटरसन ने खाता खोलने का मौका दिए बगैर एमीलिया कैर के हाथों कैच आउट कर पवेलियन की राह दिखाई।
इसके बाद, मंधाना का साथ देने आईं दीप्ति शर्मा (8) भी अधिक समय तक मैदान पर नहीं टिक सकीं। उन्हें ली ताहुहु ने विकेट के पीछे खड़ीं बर्नाडिने के हाथों कैच आउट कर भारतीय टीम का दूसरा विकेट गिरा दिया।
भारतीय टीम ने 15 के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिए थे। दीप्ति के आउट होने के बाद टीम की सबसे अनुभवी बल्लेबाज और कप्तान मिताली ने भारत की पारी को संभाला।
मिताली ने मंधाना के साथ मिलकर बिना कोई और नुकसान किए 151 रनों की शानदार शतकीय साझेदारी कर भारतीय टीम को 35.2 ओवरों में ही उसके लक्ष्य तक पहुंचाया और आठ विकेट से जीत दिलाई। दोनों नाबाद लौंटी।
मंधाना ने अपनी पारी में 83 गेंदों का सामना किया। उन्होंने 13 चौके और एक छक्का लगाया, वहीं मिताली ने 111 गेंदें खेलीं और उसमें चार चौके और दो छक्के लगाए। भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज मंधाना को प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।
Related Cricket News on As indian
-
सौरव गांगुली ने की भविष्यवाणी,यह टीम 2019 वर्ल्ड कप में करेगी बेस्ट प्रदर्शन
29 जनवरी,(CRICKETNMORE)। न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम ने वनडे सीरीज अपने नाम कर ली है। पांच मैचों की सीरीज में भारत के पास 3-0 की अजेय बढ़त है। पूर्व भारतीय ...
-
IND vs NZ: आखिरी 2 वनडे मैचों के लिए न्यूजीलैंड टीम दो खतरनाक खिलाड़ी हुए शामिल,इन दो की…
माउंग माउंगानुई, 28 जनवरी (CRICKETNMORE)| भारत के साथ जारी पांच मैचों की सीरीज के आखिरी दो वनडे मैचों के लिए न्यूजीलैंड टीम से ईश सोढ़ी और डग ब्रैसवेल को बाहर कर दिया गया है। बाकी ...
-
STATS: भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरे वनडे मैच में बने 5 महारिकॉर्ड, रोहित-कोहली ने रचा इतिहास
भारत ने एक और संतुलित हरफनौला प्रदर्शन के दम पर सोमवार को यहां माउंट माउंगानुई में खेले गए तीसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने पांच ...
-
गौतम गंभीर को संन्यास के बाद बड़ा सम्मान, पद्मश्री अवॉर्ड से नवाजा गया
नई दिल्ली, 26 जनवरी (CRICKETNMORE)| मशहूर पर्वातारोही बछेंद्री पाल को शुक्रवार को भारत सरकार ने पद्म भूषण अलंकरण देने की घोषणा की है। भारत सरकार द्वारा जारी पद्म भूषण पुरस्कार की सूची में बछेंद्री एकमात्र ...
-
भारतीय पुरूष क्रिकेटरों के बाद भारतीय महिला क्रिकेटरों ने न्यूजीलैंड में मचाया धमाल, विरोधी टीम केवल 192 पर…
24 जनवरी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने गुरुवार को यहां मेक्लीन पार्क मैदान पर खेले जा रहे तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड को 48.4 ओवरों में 192 रनों पर ढेर कर ...
-
अमिताभ बच्चन ने IPL टीम में हिस्सेदारी की बात पर दिया बड़ा बयान,कही ऐसी बात
नई दिल्ली, 23 जनवरी (CRICKETNMORE)| बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की किसी भी फ्रेंचाइजी में उनके परिवार द्वारा हिस्सेदारी लेने की बात को नकार दिया है। मीडिया में चल ...
-
पृथ्वी शॉ की फिटनेस पर हुआ खुलासा, खुद बताया कब करेंगे क्रिकेट के मैदान पर वापसी
21 जनवरी,(CRICKETNMORE)। टखने में चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर होने वाले युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का मानना है कि वह इस साल होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग से पहले फिट ...
-
देखें INDIA-NEW ZEALAND वनडे,टी-20 सीरीज का पूरा शेड्यूल,मैच का समय और पूरी टीमें
भारत के न्यूजीलैंड दौरे की शुरूआत 23 जनवरी से नेपियर के मैदान पर होगी। दोनों टीमों के बीच पांच वनडे मैच खेले जाएंगे। इसके बाद तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जाएगी। 19 दिनों ...
-
विराट कोहली ने बताया अपना सबसे बड़ा सपना,भारत को टेस्ट में इस मुकाम पर ले जाने की है…
एडिलेड, 16 जनवरी (CRICKETNMORE)| भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि उनकी ख्वाहिश टेस्ट प्रारूप में भारत को महाशक्ति (सुपरपावर) बनाने की है। कोहली ने साथ ही कहा कि उनके लिए ...
-
दूसरे वनडे में इन खिलाड़ियों के साथ पलटवार करने उतरेगी भारत की टीम, जानिए संभावित प्लेइंग XI
14 जनवरी। आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के सिडनी में खेले गए पहले मैच में मेहमान भारत को 34 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। दोनों टीमों ...
-
RECORD: एम धोनी ने रचा इतिहास, भारत के लिए 10000 वनडे रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज बने
12 जनवरी,(CRICKETNMORE)। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे पहले वनडे में टीम इंडिया की शुरुआत काफी खराब रही और 3 विकेट सिर्फ 4 रन के स्कोर पर ही गंवा दिए। जिसके चलते चौथे ओवर में ...
-
पीटर हैंड्सकॉम्ब, उस्मान ख्वाजा और शॉन मार्श की अर्धशतकीय पारी, भारत को मिला 289 रनों का टारगेट
12 जनवरी। पीटर हैंड्सकॉम्ब (73), उस्मान ख्वाजा( 59) और शॉन मार्श (54) की अर्धशतकीय पारी के कारण सिडनी वनडे में ऑस्ट्रेलिया की टीम 50 ओवर में 5 विकेट पर 288 बना पाने में सफल रही। स्कोरकार्ड भारतीय गेंदबाजों ...
-
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ पहले वनडे में TOSS जीतकर चुनी बल्लेबाजी,देखें प्लेइंग इलेवन
12 जनवरी,(CRICKETNMORE)। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने भारत के खिलाफ सिडनी में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के लिए ...
-
IND vs AUS: पहले वनडे में इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेगी टीम इंडिया,अचानक यह खिलाड़ी हुआ बाहर
सिडनी, 11 जनवरी (CRICKETNMORE)| टेस्ट सीरीज में इतिहास रचने वाली भारतीय क्रिकेट टीम शनिवार से आस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में अपने उसी फॉर्म को जारी रखने के इरादे ...
Cricket Special Today
-
- 26 Feb 2026 08:32
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago
-
- 15 hours ago