As zealand
न्यूजीलैंड-ए ने पहले दिन बनाए पांच विकेट पर 221 रन
हेमिल्टन, 23 नवंबर - कप्तान विल यौंग (नाबाद 117) के शानदार शतक की मदद से न्यूजीलैंड-ए ने यहां सेडन पार्क में भारत-ए के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे अनाधिकारिक चार दिवसीय टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को पांच विकेट पर 221 रन का स्कोर बना लिया। यौंग 266 गेंदों में 12 चौके और दो छक्के जड़ चुके हैं। उनके साथ थिओ वान वोएकॉम 92 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 32 रन बनाकर नाबाद लौटे। SCORECARD
141 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद यौंग और वोएकॉम छठे विकेट के लिए अब तक 80 रन की साझेदारी कर चुके हैं।
उनके अलावा हेमिश रदरफोर्ड ने नौ, टिम सिफर्ट ने 16, ग्लेन फिलिप्स ने सात और रचिन रविंद्र ने 16 रन बनाए। रदरफोर्ड नौ रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए।
भारत-ए की ओर से अब तक रजनीश गुरबनी और मोहम्मद सिराज ने दो-दो जबकि नवदीप सैनी ने एक विकेट अपने नाम किए हैं।
आईएएनएस
Related Cricket News on As zealand
-
देखें पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को कैसे 4 रन से हराया (हाइलाइट्स)
अबु धाबी, 20 नवंबर (CRICKETNMORE) - न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने यहां खेले गए टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार को पाकिस्तान को चार रनों से हरा दिया। शेख जायद स्टेडियम में हुए इस मैच में पाकिस्तान ...
-
बीसीसीआई ने एमसीए पिच क्यूरेटर सलगांवकर को बर्खास्त किया
पुणे, 25 अक्टूबर (Cricketnmore) । भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भ्रष्टाचार मामले में फंसे महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) के पिच क्यूरेटर पांडुरंग सलगांवकर को बर्खास्त कर दिया है। ...
-
न्यूजीलैंड ने बोर्ड अध्यक्ष एकादश को 33 रनों से हराया
मुंबई, 19 अक्टूबर (Cricketnmore) । न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने गुरुवार को खेले गए दूसरे अभ्यास मैच में भारतीय बोर्ड अध्यक्ष एकादश को 33 रनों से हरा दिया। ...
-
न्यूजीलैंड टीम में चोटिल एश्ले का स्थान लेंगे सोढी
वेलिंगटन, 19 अक्टूबर (Cricketnmore) । लेग स्पिनर ईश सोढी भारत के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टी-20 श्रंखला में चोटिल टोड एश्ले की जगह लेंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने गुरुवार को यह घोषणा की। ...
Cricket Special Today
-
- 18 Mar 2026 03:58
-
- 16 Mar 2026 10:15