As zealand
तीसरे टेस्ट के लिए पाकिस्तान टीम में कोई बदलाव नहीं
अबु धाबी, 27 नवंबर - पाकिस्तान ने यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन दिसंबर से शुरू होने वाले तीसरे और निर्णायक टेस्ट मैच के लिए टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान अपनी उसी टीम के साथ तीसरे टेस्ट में भी उतरेगी जिस टीम के साथ उसने दुबई में दूसरा टेस्ट मैच जीता है। पाकिस्तान ने दुबई में मंगलवार को न्यूजीलैंड को पारी और 16 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है।
दूसरे मैच में जीत के हीरे रहे लेग स्पिनर यासिर शाह ने मैच में 184 रन देकर 14 विकेट हासिल किए और उन्हें मैच ऑफ द मैच पुरस्कार प्रदान किया गया।
तीसरे टेस्ट के लिए पाकिस्तान की टीम : मोहम्मद हफीज, इमाम उल हक, अजहर अली, असद शफीक, हेरिस सोहेल, बाबर आजम, साद अली, सरफराज अहमद (कप्तान और विकेटकीपर), यासिर शाह, बिलाल आसिफ, मोहम्मद अब्बास, हसन अली, फहीम अशरफ, शाहिन आफरीदी और मीर हमजा।
आईएएनएस
Related Cricket News on As zealand
-
यासिर शाह ने रचा इतिहास, महान अनिल कुंबले के खास वर्ल्ड रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
27 नवंबर,(CRICKETNMORE)। यासिर शाह (8/41) की शानदार गेंदबादी के दम पर पाकिस्तान ने तीसरे दिन सोमवार को न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की पहली पारी 90 रनों पर समेट कर उसे फॉलोआन करने को मजबूर किया। ऐसे ...
-
दूसरा टेस्ट, दूसरा दिन: पाकिस्तान बनाम न्यूज़ीलैण्ड (रिपोर्ट)
दुबई, 25 नवंबर - हेरिस सोहेल (147) और बाबर आजम (नाबाद 127) के शतकों की मदद से पाकिस्तान ने यहां दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच ...
-
अनाधिकारिक टेस्ट : न्यूजीलैंड-ए ने 303 के स्कोर पर घोषित की पारी
हेमिल्टन, 25 नवंबर - न्यूजीलैंड-ए क्रिकेट टीम ने कप्तान विल यंग (123) की शानदार शतकीय पारी के दम पर यहां जारी अनाधिकारिक टेस्ट मैच के तीसरे दिन अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर ...
-
अनाधिकारिक टेस्ट : दूसरे दिन का खेल बारिश में धुला
हेमिल्टन, 24 नवंबर - मेजबान न्यूजीलैंड-ए और भारत-ए के बीच यहां सेडन पार्क में खेले जा रहे दूसरे अनाधिकारिक चार दिवसीय टेस्ट मैच का दूसरा दिन शनिवार को बारिश की भेंट चढ़ गया। बारिश के ...
-
दूसरा टेस्ट, पहला दिन: पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड (रिपोर्ट)
दुबई, 24 नवंबर - अजहर अली (81) और हेरिस सोहेल (नाबाद 81) के अर्धशतकों की मदद से पाकिस्तान ने यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार को ...
-
न्यूजीलैंड-ए ने पहले दिन बनाए पांच विकेट पर 221 रन
हेमिल्टन, 23 नवंबर - कप्तान विल यौंग (नाबाद 117) के शानदार शतक की मदद से न्यूजीलैंड-ए ने यहां सेडन पार्क में भारत-ए के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे अनाधिकारिक चार दिवसीय टेस्ट मैच के पहले ...
-
देखें पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को कैसे 4 रन से हराया (हाइलाइट्स)
अबु धाबी, 20 नवंबर (CRICKETNMORE) - न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने यहां खेले गए टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार को पाकिस्तान को चार रनों से हरा दिया। शेख जायद स्टेडियम में हुए इस मैच में पाकिस्तान ...
-
बीसीसीआई ने एमसीए पिच क्यूरेटर सलगांवकर को बर्खास्त किया
पुणे, 25 अक्टूबर (Cricketnmore) । भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भ्रष्टाचार मामले में फंसे महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) के पिच क्यूरेटर पांडुरंग सलगांवकर को बर्खास्त कर दिया है। ...
-
न्यूजीलैंड ने बोर्ड अध्यक्ष एकादश को 33 रनों से हराया
मुंबई, 19 अक्टूबर (Cricketnmore) । न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने गुरुवार को खेले गए दूसरे अभ्यास मैच में भारतीय बोर्ड अध्यक्ष एकादश को 33 रनों से हरा दिया। ...
-
न्यूजीलैंड टीम में चोटिल एश्ले का स्थान लेंगे सोढी
वेलिंगटन, 19 अक्टूबर (Cricketnmore) । लेग स्पिनर ईश सोढी भारत के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टी-20 श्रंखला में चोटिल टोड एश्ले की जगह लेंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने गुरुवार को यह घोषणा की। ...
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51