As zealand
World Cup 2023: मोहम्मद शमी ने बरपाया अपना कहर, दो गेंदों में दो विकेट लेकर कीवी टीम को दिए झटके, देखें वीडियो
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ अपना पहला मैच खेल रहे मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने लगातार 2 गेंदों में 2 विकेट लेकर अपनी क्लास दिखाई। शमी को आज शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था। इस मैच में न्यूज़ीलैंड पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 273 के स्कोर पर ढेर हो गयी।
पारी का 48वां ओवर करने आये अनुभवी शमी ने चौथी गेंद अराउंड द विकेट से यॉर्कर डालते हुए मिचेल सेंटनर को 1(2) रन के निजी स्कोर पर बोल्ड कर दिया। शमी ने इसके बाद 5वीं गेंद फुल डाली। मैट हेनरी ने इस पर ड्राइव लगाने की कोशिश की लेकिन पूरी तरह से चूक गए। गेंद ने लेग स्टंप को उड़ा दिया और हेनरी गोल्डन डक पर आउट हो गए। दाएं हाथ के अनुभवी तेज गेंदबाज शमी ने कीवी टीम के खिलाफ 10 ओवर में 54 रन खर्च करते हुए 5 विकेट अपने नाम किये। इसी के साथ वो वर्ल्ड कप में 2 बार 5 विकेट हॉल लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए। इससे पहले उन्होंने 2019 के वर्ल्ड कप में 5 विकेट चटकाए थे।
Related Cricket News on As zealand
-
Cricket World Cup 2023: डेरिल मिचेल ने जड़ा शतक, न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 274 रनों का लक्ष्य
India vs New Zealand: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने भारत के सामने स्लो विकेट पर एक मजबूत स्कोर बनाया। कीवी टीम ने 50 ओवर में 273 रन बनाए। ...
-
सेंटनर हमारे लिए शानदार रहे हैं, उम्मीद है कि कल भी कुछ अलग नहीं होगा: टॉम लैथम
ICC Cricket World Cup Match: धर्मशाला, 21 अक्टूबर (आईएएनएस) 2023 पुरुष एकदिवसीय विश्व कप से पहले कई लोगों ने चर्चा की थी कि नई गेंद के तेज गेंदबाज विकेट लेने वालों की सूची में शीर्ष ...
-
CWC 2023: भारत के खिलाफ मैच के लिए टिम साउदी-केन विलियमसन को लेकर आई बड़ी अपडेट, टॉम लैथम…
New Zealand Players During A: धर्मशाला, 21 अक्टूबर (आईएएनएस) न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने खुलासा किया है कि अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी रविवार को एचपीसीए स्टेडियम में भारत के खिलाफ 2023 पुरुष एकदिवसीय ...
-
Cricket World Cup 2023: जीत के रथ पर सवार भारत-न्यूजीलैंड की होगी टक्कर, जानें संभावित प्लेइंग XI और…
India vs New Zealand Preview: जीत के रथ पर सवार भारत और न्यूजीलैंड की टीम रविवार (22 अक्टूबर) को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में होने वाले वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले में भिड़ेंगी। भारत और ...
-
Cricket World Cup 2023: हार्दिक पांड्या को लेकर आई बुरी खबर, इतने मैच के लिए हुए बाहर
तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर और भारत के उप-कप्तान हार्दिक पांड्या बाएं टखने की चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को होने वाले विश्व कप मुकाबले ...
-
पुरुष वनडे विश्व कप : न्यूजीलैंड के स्पिनर मिशेल सेंटनर वनडे में 100 विकेट के आंकड़े तक पहुंचे
ICC Cricket World Cup Match: न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिनर मिशेल सेंटनर ने बुधवार को यहां एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप मैच के दौरान 100 एकदिवसीय ...
-
Points Table: न्यूज़ीलैंड की जीत से पॉइंट्स टेबल में मची उथल-पुथल, AFG की हार के बाद ऐसा दिखता…
न्यूज़ीलैंड ने वर्ल्ड कप 2023 के 16वें मैच में अफगानिस्तान को 149 रनों से हराकर टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत हासिल कर ली है। इस जीत के साथ ही कीवी टीम पॉइंट्स टेबल में नंबर ...
-
NZ vs AFG, Dream11 Prediction: रचिन रविंद्र को बनाएं कप्तान; ये 5 स्पिनर ड्रीम टीम में करें शामिल
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) का 16वां मुकाबला न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच बुधवार (18 अक्टूबर) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा। ...
-
6 गेंदों पर 14 रन, देखें इंग्लैंड को कुचलने के बाद अपने अगले मैचों के लिए कैसे तैयार…
Glenn Phillips vs Mitchell Santner: ग्लेन फिलिप्स और मिचेल सेंटनर के बीच एक चैलेंज हुआ जिसका वीडियो आईसीसी ने खुद शेयर किया है। ...
-
NZ vs NED, Dream11 Prediction: डेवोन कॉनवे को बनाएं कप्तान, ये 11 खिलाड़ी ड्रीम टीम में करें शामिल
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का छठा मुकाबला न्यूजीलैंड और नीदरलैंड्स के बीच सोमवार (9 अक्टूबर) को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में खेला जाएगा। ...
-
ICC ODI World Cup 2023: इंग्लैंड-न्यूजीलैंड की टक्कर से होगा मेगा टूर्नामेंट का आगाज, बन सकते हैं कई…
England vs New Zealand Stats Preview: मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड औऱ पिछली दो बार फाइनल तक का सफर करने वाली न्यूजीलैंड के बीच गुरुवार (5 अक्टूबर) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी वनडे वर्ल्ड ...
-
ENG vs NZ, Dream11 Prediction: जोस बटलर या डेवोन कॉनवे, किसे बनाएं कप्तान? यहां देखें Fantasy Team
ENG vs NZ, Dream11 Team: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का पहला मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 5 अक्टूबर को खेला जाएगा। ...
-
5 महीने बाद पहला मैच खेलकर बोले केन विलियमसन, ऐसा करना आसान नहीं लग रहा था
ODI WC: पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड के अभ्यास मैच में प्रतिस्पर्धी एक्शन में वापसी करते हुए 50 गेंदों में 54 रन बनाने के बाद, केन विलियमसन इस बात से खुश थे कि उनका दाहिना घुटना ...
-
इंग्लैंड के खिलाफ पहला मैच नहीं खेलेंगे विलियमसन : न्यूजीलैंड क्रिकेट
New Zealand: न्यूजीलैंड क्रिकेट ने शुक्रवार को बताया कि न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप के शुरुआती मैच में नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि उनके घुटने का पुनर्वास जारी है। ...
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51
-
- 06 Apr 2026 08:41
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 5 days ago