Asha bhosle news
Advertisement
Viral Video: आशा भोसले के अंतिम संस्कार में पहुंचे मोहम्मद सिराज, बहन जनाई भोसले को गले लगाकर हुए इमोशनल
By
Shubham Sharma
April 13, 2026 • 17:43 PM View: 405
भारत की महान गायिका आशा भोसले 92 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह गईं। आशा भोसले के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। इस महान गायिका को श्रद्धांजलि देने के लिए सचिन तेंदुलकर से लेकर मोहम्मद सिराज तक उनके घर पहुंचे। सिराज इस दौरान काफी भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू भी देखे गए।
सिराज को मुंबई में आशा भोसले के घर पर देखा गया। वायरल वीडियो में वो आशा भोसले की पोती ज़नाई भोसले को सांत्वना देते हुए नजर आ रहे हैं। जनाई के साथ उनका भाई-बहन जैसा गहरा रिश्ता है। इस वीडियो में, सिराज को भीड़ के बीच से रास्ता बनाते हुए देखा जा सकता है। वो उन कई लोगों के बीच ज़नाई को ढूंढ रहे थे। जब वो मिलते हैं, तो ज़नाई फूट-फूटकर रो पड़ती है। उसे सिराज के सीने पर सिर रखकर रोते हुए देखा जा सकता है, जबकि सिराज उसे दिलासा देते हैं और उसके साथ खड़े रहते हैं।
TAGS
Asha Bhosle News Siraj Tribute Video Zanai Bhosle News Bollywood Death News Celebrity Emotional Moment Viral Instagram Video India News Update
Advertisement
Related Cricket News on Asha bhosle news
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement