Asia cup super four
Advertisement
पिता के निधन के बाद एक बार फिर श्रीलंका टीम से जुड़ेंगे दुनिथ वेल्लालागे, बांग्लादेश के खिलाफ सुपर-4 मुकाबले के लिए रहेंगे उपलब्ध
By
Ankit Rana
September 19, 2025 • 23:25 PM View: 839
Dunith Wellalage Rejoin Sri Lanka: श्रीलंका के ऑलराउंडर दुनिथ वेल्लालागे अपने पिता सुरंगा वेल्लालागे के निधन के बाद टीम से दोबारा जुड़ने जा रहे हैं। 22 वर्षीय खिलाड़ी गुरुवार रात घर लौटे थे, लेकिन अब वह शनिवार सुबह दुबई में टीम के साथ होंगे। एशिया कप 2025 के सुपर-4 स्टेज में पहला मैच श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा।
श्रीलंका क्रिकेट टीम के युवा ऑलराउंडर दुनिथ वेल्लालागे अपने पिता के निधन के बाद टीम से दोबारा जुड़ने वाले हैं। वह शनिवार सुबह दुबई में स्क्वॉड के साथ होंगे और शनिवार(20 सितंबर) को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले सुपर-4 मुकाबले में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। गुरुवार को वेल्लालागे को उनके पिता सुरंगा वेल्लालागे के दिल का दौरा पड़ने से निधन की खबर मिली थी। इसके बाद वह तुरंत घर लौट गए थे।
Advertisement
Related Cricket News on Asia cup super four
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 16 May 2026 01:08
Advertisement