Asia cup: Cricket News & Match Updates
'उर्वशी हटाओ ऋषभ बचाओ', भारत-पाक मुकाबले के बीच ट्विटर पर अचानक ट्रोल हुई बॉलीवुड एक्ट्रेस
भारत ने एशिया कप के सुपर-4 स्टेज के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज करने के लिए 182 रनों का लक्ष्य रखा है। इस मैच में बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला इंडियन टीम को सपोर्ट करने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पहुंची हैं। लेकिन, मुकाबले के दौरान उनकी तस्वीरें सामने आने के बाद अचानक उनका नाम ट्विटर पर ट्रेंड होना शुरू हो गया और फैंस लगातार ही कई सारे मीम शेयर करते हुए मस्ती करते नज़र आए।
जी हां, भारत-पाकिस्तान मुकाबले के बीच उर्वशी रौतेला की तस्वीरें ट्विटर पर खुब शेयर हुई। दरअसल, बीते समय में बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी और स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत के बीच काफी तनाव रहा है। इन दोनों ही सुपरस्टार्स ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को खुब खरी-खरी सुनाई है। ऐसे में अब इस अहम मुकाबले के दौरान उर्वशी की तस्वीरें कैमरे में कैद होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने मीम की बारीश करनी शुरू कर दी है। Read More...