Mohammad wasim: Cricket News & Match Updates
Mohammad Wasim ने रावलपिंडी में डाला बवाल बॉल, फटी रह गई Kusal Mendis की आंखें; देखें VIDEO
Mohammad Wasim Bowled Kusal Mendis Video: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज़ मोहम्मद वसीम जूनियर (Mohammad Wasim) ने रविवार, 16 नवंबर को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले (PAK vs SL 3rd ODI) में गज़ब की गेंदबाज़ी की और पूरे 3 विकेट चटकाए। गौरतलब है कि इसी बीच उन्होंने श्रीलंकाई कप्तान कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) को एक बवाल बॉल डालकर क्लीन बोल्ड किया जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये नज़ारा श्रीलंका की इनिंग के 25वें ओवर में देखने को मिला। यहां मोहम्मद वसीम अपने कोटे का पांचवां ओवर करने आए थे जिसकी पहली ही गेंद पर उन्होंने स्टंप्स को टारगेट करते हुए 138.2 KMPH की स्पीड से डिलीवर की। मोहम्मद वसीम की ये गेंद पिच से टकराने के बाद इनस्विंग होते हुए कुसल मेंडिस की तरफ गई जिसका श्रीलंकाई बल्लेबाज़ पर कोई जवाब नहीं था। Read More...