Australia vs south africa: Cricket News & Match Updates
AU-W vs SA-W, T20 WC Final: छठी बार चैंपियन बना ऑस्ट्रेलिया, फाइनल में साउथ अफ्रीका को 19 रनों से हराया
AU-W vs SA-W, T20 WC Final: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया था जिसे ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 19 रनों के हराकर अपने नाम कर लिया है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने अफ्रीकी टीम के सामने कुल 157 रनों का लक्ष्य रखा था जिसका पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका 20 ओवर में महज 137 रन ही बना सकी और 19 रनों से यह मुकाबला हार गई।
बड़े मैच की बड़ी खिलाड़ी 'बेथू मूनी': ऑस्ट्रेलिया की स्टार बैटर बेथ मूनी ने एक बार फिर अपनी टीम के लिए शानदार पारी खेली। बेथ मूनी के बैट से फाइनल मुकाबले में 53 गेंदों पर 9 चौके और 1 छक्के की मदद से 74 रन निकले। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 139.62 का रहा। गौरतलब है कि बेथ मूनी ने 2020 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में 54 गेंदों पर 78, 2022 वनडे वर्ल्ड कप में 47 गेंदों पर 62 रन जड़े थे। बेथ मूनी के आंकड़ें उनकी काबिलियत दर्शाते हैं। Read More...