Australia
स्मिथ, वार्नर का न होना भारतीय टीम में कोहली, रोहित के न होने के समान : गांगुली
कोलकाता, 14 नवंबर - भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने बुधवार को कहा कि भारत के खिलाफ आस्ट्रेलियाई टीम में स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की संभावित अनुपस्थिति 'बहुत बड़ी बात' होगी क्योंकि यह भारतीय टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा के न होने के समान है। भारत को आस्ट्रेलिया में टी-20, वनडे और टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज में आस्ट्रेलिया स्मिथ और वार्नर के साथ-साथ कैमरन बेनक्राफ्ट के बिना उतर सकती है।
इन पर केपटाउन टेस्ट में गेंद से छेड़छाड़ करने के कारण प्रतिबंध लगाया गया है।
क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) द्वारा इन खिलाड़ियों पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाने के लिए आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स एसोसिएशन (एसीए) ने अपील की, लेकिन ऐसे संकेत मिले हैं कि सीए इन खिलाड़ियों पर से जल्दी प्रतिबंध हटाने के लिए तैयार नहीं है। स्मिथ और वार्नर पर साल भर का और कैमरून पर नौ महीने का प्रतिबंध है।
ऐसे में स्मिथ और वार्नर 29 मार्च से पहले वापसी कर सकें, इसकी संभावनाएं कम है।
गांगुली ने यहां स्वास्थ्य पेय कम्पलान से संबंधित कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, "यह बड़ी बात है। यह इसी तरह है जैसे भारतीय टीम बिना रोहित शर्मा और विराट कोहली के जाए।"
गांगुली ने कहा भारत के गेंदबाजी आक्रमण को देखते हुए यह उसका आस्ट्रेलिया में सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है।
उन्होंने कहा, "भारतीय क्रिकेट के लिए यह बड़ा पल है। यह उनका आस्ट्रेलिया को उन्हीं के घर में हराने का सबसे अच्छा मौका है। भारत की यह टीम अच्छी है और इसका गेंदबाजी आक्रमण शानदार है। मैंने इंग्लैंड में देखा था कि भारत के गेंदबाजों ने हर मैच में 20 विकेट लिए थे।"
पूर्व कप्तान ने कहा, "लेकिन, आपको यह बात ध्यान में रखना होगा कि आस्ट्रेलिया अपने घर में बिल्कुल अलग टीम होती है। कई लोगों का लगता है कि वह इस समय कमजोर है लेकिन मुझे ऐसा नहीं लगता।"
भारत को आस्ट्रेलिया में चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत छह दिसंबर से एडिलेड ओवल में हो रही है। भारत का आस्ट्रेलिया में टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2003-04 में आया था जब उसने सीरीज 1-1 से बराबर की थी।
गांगुली ने ऐसे भी संकेत दिए हैं कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी केरल के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी मैच में बंगाल की तरफ से खेल सकते हैं।
बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष गांगुली ने कहा, "शमी खेलना चाहते हैं। अगर वह खेलते हैं तो यह बंगाल की टीम के लिए काफी अच्छा होगा। हमने पहले मैच से पहले उन्हें खेलने को लेकर एक पत्र लिखा था लेकिन वह फिटनेस के कारण नहीं खेले। अगर वह खेलते हैं तो यह अच्छा है।"
आईएएनएस
Related Cricket News on Australia
-
3rd ODI: Australia opt to field against South Africa in Hobart
Nov.11 (CRICKETNMORE) - Australian captain Aaron Finch won the toss and elected to elected to bowl first in the 3rd ODI at Bellerive Oval in Hobart. Check out the playing XI of both teams: 3rd ODI: Australia ...
-
2nd ODI: Australia beat South Africa by 7 runs in a thriller
Nov.9 (CRICKETNMORE) - Australia beat South Africa by 7 runs to level the 3 matches ODI series at Adelaide Oval on Friday. The South Africans, chasing 232 were restricted at 224/9 in Hobart on Sunday. Stoinis took 3-35 and ...
-
Australia drop Starc, Marsh, Lyon for T20Is against India
Melbourne, Nov 9 - Australia have named a 13-member squad for the upcoming Twenty20 Internationals against South Africa and India without the experienced trio of Mitchell Starc, Mitchell Marsh and Nathan Lyon. Pacer Peter Siddle, who ...
-
वार्नर, स्मिथ, बैनक्रॉफ्ट को लेकर एसीए का आया चौकाने वाला बयान, जानिए
मेलबर्न, 31 अक्टूबर (CRICKETNMORE)| आस्ट्रेलियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन (एसीए) ने एक बार फिर स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर और कैमरून बैनक्रॉफ्ट के ऊपर लगे प्रतिबंध को हटाने की बात को दोहराया है। एसीए ने हाल ही में ...
-
Cricket Australia accused of creating cheating culture
Sydney, Oct 29 (CRICKETNMORE): Cricket Australia (CA) has been accused of creating a "win-at-all-costs" environment which led to a recent cheating scandal and the reputation of one of the country's most loved sports being damaged. ...
-
हैप्पी बर्थडे: टेस्ट क्रिकेट में पहले ओवर में हैट्रिक लेने वाला दुनिया का अकेला गेंदबाज
भारत के बेहतरीन ऑलराउंडर इरफान पठान आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने काफी समय तक टीम में ऑलराउंडर की भूमिका निभाई। इरफान का जन्म 27 अक्टूबर साल 1984 को गुजरात के वड़ोदरा में ...
-
Pakistan crush Australia by 66 runs in first T20I
Oct.25 (CRICKETNMORE) - Pakistan registered a convincing 66 runs victory over Australia in the first T20I at Sheikh Zayed Stadium in Abu Dhabi on Thursday. SCORECARD Chasing down the victory target of 156, Australia were bundled ...
-
दूसरे वनडे के लिए ऋषभ पंत ने कर ली है तैयारी, नेट पर लगा रहे हैं कमाल के…
24 अक्टूबर। पहले मैच में आठ विकेट से एकतरफा जीत दर्ज करने वाली भारतीय क्रिकेट टीम यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार को होने वाले दूसरे एकदिवसीय मैच में 2-0 की बढ़त हासिल करने के इरादे से ...
-
Australia move to top after 3-0 series win over Pakistan
Oct.23 (CRICKETNMORE) - Australia overtook New Zealand to the top of the ICC Women's Championship points table after their clean sweep against Pakistan. Defending champions Australia came up with a strong performance to defeat Pakistan ...
-
Battle for top places as Pakistan face off against Australia in T20I Series
Oct.23 (CRICKETNMORE) - Australia have a chance to attain top position in the ICC T20I Team Rankings for the first time when they take on Pakistan in a three-match series in the United Arab Emirates from Wednesday. The ...
-
रिपोर्ट: पाकिस्तान ने दूसरे टेस्ट में ऑस्टेलिया को 373 रनों से हराया
अबु धाबी, 20 अक्टूबर (CRICKETNMORE)| मोहम्मद अब्बास के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान ने यहां शेख जायेद स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया को 373 रनों से ...
-
Pakistan beat Australia by 373 runs in 2nd test
Oct.19 (CRICKETNMORE) - Pakistan beat Australia by 373 runs in the second test in Abu Dhabi to seal the two-match Test series 1-0. SCORECARD Chasing a whopping 538 to win, a deflated Australian batting lineup ...
-
रिपोर्ट, दूसरा टेस्ट: पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया (तीसरा दिन)
अबु धाबी, 19 अक्टूबर (CRICKETNMORE)| बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान ने यहां शेख जायेद स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के सामने 538 रनों ...
-
Pakistan set Aussies 538-run target in second test
Oct.18 (CRICKETNMORE) - Australia were 47/1 at stumps chasing out the record victory target of 538 to win the second Test against Pakistan, in Abu Dhabi. Earlier, Pakistan declared their second innings on 400/9 on day ...
Cricket Special Today
-
- 31 Mar 2026 02:55