Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders Match Prediction, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 57वां मुकाबला बुधवार, 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि IPL के पिछले सीजन इन दोनों टीमों की कुल दो बार भिड़ंत होनी थी, लेकिन एक मुकाबला बारिश के कारण बिना कोई गेंद डाले रद्द करना पड़ा था। बात करें दूसरे मुकाबले की तो उसमें RCB ने 16.2 ओवर में 175 रन बनाकर KKR को 8 विकेट से धूल चटाई थी। इस मैच में RCB की जीत के हीरो फिल साल्ट (31 गेंदों पर नाबाद 56 रन) और विराट कोहली (36 गेंदों पर नाबाद 59 रन) थे, जिन्होंने अर्धशतक ठोके थे।
RCB vs KKR, IPL 2026: मैच से जुड़ी जानकारी