पाकिस्तान,बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की ODI और T20I टीम की घोषणा, 7 साल बाद इस खिल (Image Source: AFP)
Billy Stanlake: ऑस्ट्रेलाया ने मई-जून 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज और बांग्लादेश के लिमिटेड ओवर दौरे के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। आईपीएल में खेल रहे मिचेल मार्श तीन नई टीमों की कप्तानी करेंगे। जबकि पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड शामिल नहीं हैं।
तेज गेंदबाज बिली स्टेनलेक और राइली मेरेडिथ की वनडे टीम में वापसी हुई है। स्टेनलेक ने ऑस्ट्रेलिया के लिए आखिरी वनडे मैच 2019 में खेला था।
ओली पीक, लियाम स्कॉट और जोएल डेविस को पहली बार ऑस्ट्रेलिया टीम में जगह मिली है। पीक को केवल पाकिस्तान के खिलाफ वनडे मैचों के लिए चुना गया है वहीं स्कॉट को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैचों के लिए। डेविस को केवल बांग्लादेश के खिलाफ T20I टीम में जगह मिली है। तीनों खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद टीम में मौका मिला है।