Australian legend: Cricket News & Match Updates
रिजवान की इंग्लिश पर मजाक उड़ाना पड़ा महंगा! पाकिस्तानी ऑलराउंडर ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को दी नसीहत— टिकटॉकर ही बन जाओ
पाकिस्तान के ऑलराउंडर आमिर जमाल इन दिनों सिर्फ मैदान पर ही नहीं, सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चाओं में हैं। इस बार वजह बना है ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ब्रैड हॉग का एक वायरल वीडियो, जिसमें वो पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान की इंग्लिश का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं। हॉग की इस हरकत से न सिर्फ पाकिस्तानी फैंस भड़के, बल्कि अब खिलाड़ियों ने भी मोर्चा संभाल लिया है। सबसे तीखा रिएक्शन आया आमिर जमाल की तरफ से, जिन्होंने हॉग को सरेआम आड़े हाथों लेते हुए जमकर खरी-खोटी सुनाई।
दरअसल, वायरल हो रहे इस वीडियो में ब्रैड हॉग एक सोशल मीडिया क्रिएटर के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों मिलकर एक मजाकिया इंटरव्यू करते हैं, जिसमें क्रिएटर रिजवान की स्टाइल में इंग्लिश बोलता है। ये वीडियो भले ही कुछ लोगों को फनी लगा हो, लेकिन आमिर जमाल को यह बिलकुल रास नहीं आया। उन्होंने इस हरकत को ‘शर्मनाक’ बताया और हॉग को क्रिकेट छोड़ टिकटॉक पर करियर बनाने की सलाह तक दे डाली। Read More...
Related Cricket News for Australian legend - Tesst
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54