Axar patel 300 t20 wickets: Cricket News & Match Updates
IND vs WI 5th T20I: Axar Patel विकेटों की ट्रिपल सेंचुरी पूरी करने के बेहद करीब, बेंगलुरु में रच सकते हैं इतिहास
IND vs WI 5th T20I: भारतीय टीम के स्टार स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल (Axar Patel) के पास वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी सीरीज के पांचवें और आखिरी टी20 मुकाबले में इतिहास रचने का शानदार मौका है। दोनों टीमों के बीच यह मैच शनिवार (17 अक्टूबर) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
32 साल के इस बाएं हाथ के फिंगर स्पिनर ने अब तक खेले गए 340 टी20 मुकाबलों में 297 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 27.39 रहा है। उन्हें 300 विकेट का आंकड़ा छूने के लिए सिर्फ तीन विकेट की जरूरत है। अगर वह वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के आखिरी मैच में इस उपलब्धि को हासिल कर लेते हैं, तो टी20 क्रिकेट में 300 विकेट पूरे करने वाले चौथे भारतीय स्पिनर बन जाएंगे। उनसे पहले युजवेंद्र चहल, पीयूष चावला और रविचंद्रन अश्विन यह कारनामा कर चुके हैं। वहीं, कुल मिलाकर अक्षर 300 टी20 विकेट लेने वाले छठे भारतीय गेंदबाज बनेंगे। Read More...
Related Cricket News for Axar patel 300 t20 wickets - Tesst
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago