Ban vs ind 1st odi
'कोई पूछे तो बता देना, एक था जो स्टंप के पीछे से मैच जीता देता था', फैंस को आई MS DHONI की याद
ट्विटर पर महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) को फैंस याद कर रहे हैं। DHONI ट्विटर पर ट्रेंड हो रहे हैं, वज़ह है इंडिया की बांग्लादेश से हार। दरअसल, बीते रविवार (4 दिसंबर) मेजबान बांग्लादेश ने भारत को पहले वनडे में 1 विकेट से हराकर मुकाबला जीता। इस दौरान जहां रोहित शर्मा की कप्तानी में कमियां नज़र आईं, वहीं दूसरी तरफ केएल राहुल भी विकेटकीपर के तौर पर कमजोर दिखे। यही वज़ह है अब फैंस ने माही को याद किया है।
एक यूजर ने इंडिया की हार के बाद महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर शेयर करके लिखा, 'अब समझ आया कि क्यों एमएस धोनी जरूरी हैं।', एक अन्य यूजर ने धोनी की तारीफ और केएल राहुल को ट्रोल किया। उन्होंने लिखा, 'कोई पूछे तो बता देना, एक था जो स्टंप के पीछे से मैच जीता देता था।' एक यूजर ने माही की कई तस्वीरें शेयर करके लिखा, 'हर पल के लिए प्लान तैयार, GOAT MS DHONI'
Related Cricket News on Ban vs ind 1st odi
-
'मैंने ऋषभ पंत को ड्रेसिंग रूम में नहीं देखा, फिर पता चला वो रिलीज़ हो गया है'
बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे मैच में केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाज़ी की लेकिन एक कैच छोड़ना उन्हें विलेन बना गया। इसी बीच उन्होंने ऋषभ पंत को लेकर भी एक बयान दिया है। ...
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55