Bangalore match update: Cricket News & Match Updates
क्या RCB vs CSK मैच में मौसम देगा धोखा? जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 11वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से भिड़ती हुई नजर आएगी। ये मैच आज यानि 5 अप्रैल को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि, मैच से पहले कुछ फैंस के मन में मौसम को लेकर सवाल बना हुआ है तो चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच के दौरान बेंगलुरु का मौसम कैसा रहने वाला है।
मौसम विभाग के अनुसार, इस मैच के लिए मौसम शुष्क और उमस भरा रहने की उम्मीद है और मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। चूंकि ये एक शाम का मैच है, इसलिए मौसम गर्म और सुहावना रहेगा। तापमान लगभग 21–25°C के आसपास रहेगा और पूरे मैच के दौरान आसमान ज़्यादातर साफ रहेगा। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, ये साफ है कि बारिश की संभावना नहीं है ऐसे में फैंस को पूरे 40 ओवर का खेल देखने को मिलने वाला है। Read More...
Related Cricket News for Bangalore match update - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago