रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 11वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से भिड़ती हुई नजर आएगी। ये मैच आज यानि 5 अप्रैल को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि, मैच से पहले कुछ फैंस के मन में मौसम को लेकर सवाल बना हुआ है तो चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच के दौरान बेंगलुरु का मौसम कैसा रहने वाला है।
मौसम विभाग के अनुसार, इस मैच के लिए मौसम शुष्क और उमस भरा रहने की उम्मीद है और मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। चूंकि ये एक शाम का मैच है, इसलिए मौसम गर्म और सुहावना रहेगा। तापमान लगभग 21–25°C के आसपास रहेगा और पूरे मैच के दौरान आसमान ज़्यादातर साफ रहेगा। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, ये साफ है कि बारिश की संभावना नहीं है ऐसे में फैंस को पूरे 40 ओवर का खेल देखने को मिलने वाला है।
गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच पिछले आईपीएल सीजन दो मुकाबले हुए थे जो कि दोनों ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने जीतकर अपने नाम किए थे। बात करें अगर इनके बीच हुए आखिरी मुकाबले की तो वो बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही खेला गया था और इसे RCB ने 213 रनों का स्कोर डिफेंड करके रोमांचक अंदाज़ में 2 विकेट से जीता था। इस मुकाबले में मेजबान टीम के लिए विराट कोहली, जैकब बेथेल और रोमारियो शेफर्ड ने अर्धशतकीय पारी खेली थी।