Bbl 2022 23: Cricket News & Match Updates
शादाब खान का कैच देख हसन अली ने किया ट्वीट, बोले- 'इधर भी...'
पाकिस्तान के उपकप्तान शादाब खान (Shadab Khan) ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग (Big Bash League) खेल रहे हैं। इस टूर्नामेंट में वह होबार्ड हैरिकेंस (Hobart Hurricanes) टीम का हिस्सा हैं। हाल ही में शादाब (Shadab Khan) ने टूर्नामेंट के 8वें मुकाबले में एक शानदार कैच पकड़ा था। यह कैच उन्होंने अपनी ही गेंदबाज़ी के दौरान शानदार डाइव करते हुए लपक लिया था। इस कैच को लेकर शादाब की खूब तारीफ हुई थी। अब सोशल मीडिया पर हसन अली ने भी शादाब के कैच को लेकर एक ट्वीट किया है।
दरअसल, हसन अली ने शादाब और अपने कैच की तस्वीरें साझा की है। इस तस्वीर में एक तरफ हसन अली बाएं ओर कूद लगाकर कैच पकड़ते दिखे हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में शादाब दाएं ओर कूद लगाकर गेंद लपक रहे हैं। इसे साझा करते हुए हसन अली ने शादाब खान को टैग किया और लिखा, 'इधर भी चेक कर जरा अपने दोस्त को।' यहां हसन शादाब का ध्यान अपने कैच की तरफ करने की कोशिश कर रहे हैं। Read More...