Bbl 2022 23: Cricket News & Match Updates
4,4,6,6,6: एंड्रयू टाई के काल बने एरॉन फिंच, 1 ओवर में ठोक डाले 31 रन; देखें VIDEO
Aaron Finch BBL: बिग बैश लीग का 52वां मुकाबला पर्थ स्कॉचर्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच रविवार (22 जनवरी) को ऑप्टस स्टेडियम में खेला गया था जहां एरॉन फिंच ने तूफानी पारी खेलकर सभी का दिल जीत लिया। पर्थ स्कॉचर्स के खिलाफ फिंच ने 35 गेंदों पर 76 रन ठोके और इस दौरान जब उनका सामना अपने साथी खिलाड़ी एंड्रयू टाई के साथ हुआ तब उन्होंने गेंद को मार-मारकर लगभग गेंद के धागे खोल दिये थे। टाई के ओवर में फिंच ने 31 रन लूटे।
बेबस दिखे टाय: यह घटना मेलबर्न रेलेगेड्स की इनिंग के 18वें ओवर में घटी। एंड्रयू टाई अपना आखिरी ओवर करने आए थे। रेनेगेड्स को अंतिम 3 ओवर में 68 रन चाहिए थे, ऐसे में फिंच ने टाई को टारगेट किया। इस ओवर में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने 2 चौके समेत 3 बड़े छक्के जड़े। टाई आक्रमक फिंच को देखकर एक बार को अपनी लाइन लेंथ तक भूल बैठे और नो बॉल भी फेंक दिये। यही कारण रहा उन्होंने पूरे 31 रन लूटा दिये। Read More...