Ben sears injured
WI vs NZ ODI: न्यूजीलैंड को तगड़ा लगा झटका, Ben Sears वनडे सीरीज से हुए बाहर; 30 साल के घातक गेंदबाज़ को मिली जगह
WI vs NZ ODI: मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) की कैप्टेंसी वाली न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (New Zealand Cricket Team) को रविवार, 12 जुलाई से वेस्टइंडीज के साथ पांच मैचों की वनडे सीरीज (WI vs NZ ODI Series) खेलनी है। गौरतलब है कि इस सीरीज के शुरू होने से पहले ही मेहमान टीम को एक बड़ा झटका लग गया है। दरअसल, कीवी टीम के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ बेन सियर्स (Ben Sears) चोटिल होने के कारण वेस्टइंडीज में होने वाली पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने बेन सियर्स की रिप्लेसमेंट की भी घोषणा कर दी है।
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट साझा करके फैंस को इस खबर की जानकारी दी है। उन्होंने एक ट्वीट करके लिखा, "बेन सियर्स आगामी वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से टखने (एंकल) की चोट के कारण बाहर हो गए हैं। उनकी जगह ऑकलैंड एसेस के तेज गेंदबाज बेन लिस्टर को 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। वह गुयाना में टीम के साथ जुड़ेंगे।"
Related Cricket News on Ben sears injured
Cricket Special Today
-
- 17 Jun 2026 11:29