Ben sears: Cricket News & Match Updates
NZ vs SA 2nd T20: लॉकी फर्ग्यूसन और बेन सियर्स ने चटकाए 3-3 विकेट, हैमिल्टन में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 68 रनों से धोया
NZ vs SA 2nd T20: मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) की कैप्टेंसी वाली न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने मंगलवार, 17 मार्च को दूसरे टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 68 रनों से बुरी तरह हराकर बड़ी जीत हासिल की। गौरतलब है कि इसी के साथ मेजबान टीम ने पांच मैचों की टी20 सीरीज (NZ vs SA T20 Series) में शानदार वापसी करते हुए सीरीज को 1-1 की बराबरी पर खड़ा कर दिया है।
डेवोन कॉनवे ने ठोका पचासा: ये मुकाबला हैमिल्टन के सेडन पार्क स्टेडियम में खेला गया था जहां न्यूजीलैंड के लिए सलामी बल्लेबाज़ डेवोन कॉनवे ने 49 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्के ठोककर 60 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। गौरतलब है कि उनके अलावा न्यूजीलैंड के लिए जोश क्लार्कसन (09 गेंदों पर नाबाद 26 रन), निक केली (12 गेंदों पर 21 रन), मिचेल सेंटनर (14 गेंदों पर 20 रन) और कोल मैककोन्ची (12 गेंदों पर 18 रन) ने कुछ अहम रनों का योगदान किया जिसके दम पर न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका के सामने अपनी इनिंग के 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 175 रन जोड़े। Read More...