Advertisement
Ben stokes century: Cricket News & Match Updates
Advertisement
108 नॉटआउट! Ben Stokes ने डर्बी में उठाया तूफान, इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद पहले ही मुकाबले में ठोका शतक
इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अपना पहला प्रतिस्पर्धी मैच खेलते हुए शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने वन-डे कप में डरहम की ओर से खेलते हुए डर्बीशायर के खिलाफ नाबाद 108 रन बनाए और टीम को पांच विकेट से जीत दिलाई।
खास बात यह रही कि पूरी पारी के दौरान स्टोक्स मांसपेशियों में ऐंठन (क्रैम्प्स) से परेशान रहे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी जारी रखी और टीम को जीत तक पहुंचाया। डर्बीशायर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 256 रन बनाए। टीम की ओर से मार्टिन एंडरसन ने बेहतरीन शतक लगाया और अपनी टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। इसके जवाब में डरहम की शुरुआत अच्छी नहीं रही, और टीम ने अपने दो विकेट जल्दी गंवा दिए। इसके बाद बेन स्टोक्स ने मोर्चा संभाला। Read More...
Related Cricket News for Ben stokes century - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement