Big bash league 2023 24: Cricket News & Match Updates
मेलबर्न स्टार्स के सैम हार्पर को सिर में लगी चोट, बल्लेबाज को अस्पताल में कराया गया भर्ती
बिग बैश लीग 2023-24 से एक दुखदायी बड़ी खबर आयी है। मेलबर्न स्टार्स के विकेटकीपर बल्लेबाज सैम हार्पर (Sam Harper) को पास के अस्पताल ले जाना पड़ा क्योंकि आज नेट सेशन के दौरान उन्हें एक गेंद सिर में लग गयी। चोट लगने के बाद उन्हें एंबुलेंस में तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हार्पर होश में थे और उनकी हालत स्थिर है। इस घटना ने फिल ह्यूज घटना की याद दिला दी।
ऑस्ट्रेलिया के एक स्थानीय पत्रकार ने शुक्रवार दोपहर को घरेलू दर्शकों के सामने मैच नंबर 28 के लिए मेलबर्न स्टार्स और सिडनी सिक्सर्स के बीच मुकाबला होने से एक दिन पहले इसकी पुष्टि की। 27 साल के सैम हार्पर, जिन्हें एमसीजी नेट सेशन के दौरान उनके सिर पर चोट लग गयी थी। हालांकि वो भाग्यशाली थे कि उन्हें ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। घटना के बाद एमसीजी में नेट सेशन तुरंत रद्द कर दिया गया लेकिन मेलबर्न स्टार्स का सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ आगामी मैच कल है। सैम की जगह मध्यक्रम के बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉम्ब को उनकी जगह टीम में शामिल किया जा सकता है। पीटर को बीबीएल कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिला है। Read More...