Bihar ranji trophy
14 साल के Vaibhav Suryavanshi रणजी ट्रॉफी के लिए बने उप-कप्तान, 10 पारी में बनाए हैं सिर्फ 100 रन
वैभव सूर्यवंशी(Vaibhav Suryavanshi) को 15 अक्टूबर से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन के पहले दो राउंड के लिए बिहार की टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। टीम की कप्तानी बल्लेबाज साकिबुल गनी को सौंपी गई है।
बता दें कि हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत की अंडर 19 टीम के लिए शानदार प्रदर्शन के बाद सूर्यवंशी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने ब्रिस्बेन में खेले गए पहले चार दिवसीय मुकाबले में 78 गेंदों में शतक पूरा किया था। इससे पहले सूर्यवंशी ने इंग्लैंड दौरे पर भी धमाल मचाया था और यूथ वनडे का सबसे तेज शतक जड़ते हुए 143 रन की पारी खेली। उस दौरे पर उन्होंने पांच मैच में 174.01 की स्ट्राईक रेट से 355 रन बनाकर सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में टॉप पर रहे थे।
Related Cricket News on Bihar ranji trophy
-
Ranji Trophy में मचा बवाल, मुंबई के खिलाफ मुकाबला खेलने आई बिहार की दो टीमें
रणजी ट्रॉफी के एक मुकाबले में बिहार की दो टीमें मुंबई का सामना करने मैदान पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस को मामला संभालने आना पड़ा। ...
-
मां ने गहने गिरवी रखकर दिलाया था बैट, बेटे ने ट्रिपल सेंचुरी मारकर चुकाया कर्ज़
Sakibul Gani Triple Centurion of Bihar : किसी भी युवा बल्लेबाज़ का सपना होता है कि वो अपने पहले फर्स्ट क्लास मैच में शतक बनाए या दोहरा शतक बनाए लेकिन क्या हो जब कोई युवा ...
Cricket Special Today
-
- 16 May 2026 01:08