Binod bhandari
जर्सी नंबर-7 और Thala जैसी स्टंपिंग! नेपाली विकेटकीपर ने दिला दी MS DHONI की याद; देखें VIDEO
नेपाल प्रीमियर लीग 2024 (Nepal Premier League 2024) का 27वां मुकाबला बीते रविवार, 15 दिसंबर को सुदूर पश्चिम रॉयल्स (Sudur Paschim Royals) और पोखरा एवेंजर्स (Pokhara Avengers) के बीच त्रिभुवन यूनिवर्सिटी इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम, कीर्तिपुर में खेला गया था जहां नेपाली विकेटकीपर बिनोद भंडारी (Binod Bhandari) ने अपनी विकेटकीपिंग स्किल्स से क्रिकेट फैंस को भारतीय टीम के महान विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की याद दिला दी।
दरअसल, इस मुकाबले के दौरान बिनोदी भंडारी ने थाला के अंदाज में विकेट के पीछे चालाकी और तेजी दिखाते हुए बल्लेबाज़ को स्टंप आउट किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ये वीडियो FanCode ने भी अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि पोखरा एवेंजर्स का बल्लेबाज़ ज़ेन मलिक स्पिनर हरमीत सिंह की बॉल पर अपना शॉट मिस कर देता है।
Related Cricket News on Binod bhandari
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51
-
- 06 Apr 2026 08:41
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 4 days ago
-
- 6 days ago