Bishan singh
जसप्रीत बुमराह ने कप्तानी डेब्यू पर तोड़ा 46 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड, टीम इंडिया के दिग्गज को ही छोड़ा पीछे
जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में खेले जा रहे पुनर्निर्धारित पांचवें टेस्ट की पहली पारी में 16 गेंदों में चार चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 31 रन की पार खेली। इस दौरान उन्होंने स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में बुमराह ने 29 रन बटोरे। ब्रॉड के इस ओवर में कुल 35 रन गए और यह टेस्ट इतिहास का सबसे महंगा ओवर बन गया। बुमराह द्वारा बनाए गए 29 रन के अलावा 6 रन एक्स्ट्रा के तौर पर आए।
बुमराह ने बतौर कप्तान अपने पहले ही मैच में नंबर 10 पर बल्लेबाजी कर सबसे ज्यादा रनों की पारी खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस मामले में उन्होंने भारत के ही पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी का रिकॉर्ड तोड़ा। बेदी ने 1976 में न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च टेस्ट मैच में कप्तान के तौर पर डेब्यू किया था और नंबर 10 पर बल्लेबाजी करते हुए 30 रन की पारी खेली थी।
Related Cricket News on Bishan singh
-
Ireland vs India: हार्दिक पांड्या ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, T20I में ऐसा कमाल करने वाले पहले भारतीय कप्तान…
Ireland vs India T20I: भारतीय कप्तान और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने आय़रलैंड के खिलाफ डबलिन में खेले जा रहे पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। पांड्या ...
-
24 दिन हॉस्पिटल में रहने के बाद टीम इंडिया के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी लौटे घर
दिग्गज स्पिनर बिशन सिंह बेदी (Bishan Singh Bedi) के लाखों प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर यह है कि सफल ऑपरेशन के बाद अब वह घर वापस आ गए हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के एक पूर्व ...
-
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी ने कोटला स्टेडियम के स्टैंड से अपना नाम हटाने को…
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और बाएं हाथ के स्पिनर बिशन सिंह बेदी (Bishan Singh Bedi) ने दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA)) से कहा है कि वह फिरोजशाह कोटला स्टेडियम के स्टैंड पर से ...
-
वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की अंडर-19 टीम का व्यवहार पर भड़के बिशन सिंह बेदी, कही ये बात
नई दिल्ली, 11 फरवरी| भारत के पूर्व टेस्ट स्पिनर बिशन सिंह बेदी ने आईसीसी अंडर-19 विश्व कप में बांग्लादेश के हाथों हारने वाले भारतीय टीम के व्यवहार की आलोचना की है। मैच के बाद दोनों ...
-
शुभमन गिल पर भड़के बिशन सिंह बेदी, इंडिया-ए की कप्तानी से हटाने की मांग की
नई दिल्ली, 4 जनवरी | भारत के दिग्गज स्पिनर बिशन सिंह बेदी ने शनिवार को पंजाब के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। बेदी के इस गुस्से का कारण मोहाली में ...
-
जब बिशन सिंह बेदी ने भारतीय टीम को समंदर में फेंकने की दे दी थी धमकी, जानिए पूरी…
भारत के पूर्व स्पिनर और कप्तान बिशन सिंह बेदी का आज जन्मदिवस है। आज बिशन सिंह बेदी 73 साल के हो गए हैं। बिशन सिंह बेदी का जन्म पंजाब के अमृतसर में 25 सितंबर 1942 ...
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55