Cricket Image for 24 दिन हॉस्पिटल में रहने के बाद टीम इंडिया के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी लौटे घर (Former Indian skipper Bishan Singh Bedi, Image Source: IANS)
दिग्गज स्पिनर बिशन सिंह बेदी (Bishan Singh Bedi) के लाखों प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर यह है कि सफल ऑपरेशन के बाद अब वह घर वापस आ गए हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के एक पूर्व कप्तान 74 वर्षीय बेदी शुक्रवार शाम को दिल्ली के सर गंगा राम हॉस्पिटल से घर लौटे, और यह उनके परिवार के लिए एक बड़ी राहत थी। वह पिछले 24 दिनों से हॉस्पिटल में भर्ती थे।
सर गंगा राम हॉस्पिटल के अध्यक्ष डॉ. डीएस राणा ने कहा, उनकी मौजूदा हालत स्थिर है। वह कल शाम को घर वापस आ गए थे। वह बात कर रहे हैं, लेकिन थोड़ा कमजोर महसूस कर रहे हैं। उन्हें सामान्य होने में लगभग एक महीने लगेगा।
बेदी कुछ समय से ठीक नहीं चल रहे थे। सबसे पहले, वह अपने दिल्ली स्थित घर में फिसल गए और इस कारण उनक टखना मुड़ गया। इसके बाद उनको अन्य बीमारियों का सामना करना पड़ा, जिसके बाद कुछ ऑपरेशन की जरूरत पड़ी।