Brm vs tre: Cricket News & Match Updates
The Hundred 2026: Joe Clarke ने मचाया धमाल, Birmingham Phoenix ने Trent Rockets को 10 रनों से हराया
BRM vs TRE, The Hundred 2026: द हंड्रेड 2026 का चौथा मुकाबला बीते शुक्रवार, 24 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था जहां बर्मिंघम फीनिक्स (Birmingham Phoenix) ने 214 रन डिफेंड करके ट्रेंट रॉकेट्स (Trent Rockets) को 10 रनों से हार का स्वाद चखाया। इस मुकाबले के हीरो जो क्लार्क (Joe Clarke) रहे जिन्होंने 33 गेंदों पर 68 रनों की पारी खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
इस मुकाबले में ट्रेंट रॉकेट्स ने टॉस जीतकर बर्मिंघम फीनिक्स को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी पारी की 100 गेंदों पर 4 विकेट खोकर 214 रन स्कोरबोर्ड पर टांगे। उनके लिए जो क्लार्क ने 33 गेंदों पर 68 रन, विल स्मीड ने 28 गेंदों पर 51 रन, रेहान अहमद ने 25 गेंदों पर 48 रन और कप्तान डोनोवन फरेरा ने 9 गेंदों पर नाबाद 22 रनों की पारी खेली। Read More...
Related Cricket News for Brm vs tre - Tesst
தி ஹண்ட்ரெட்: மொயின் அலி, லிவிங்ஸ்டோன் அரைசதம்; பர்மிங்ஹாம் அசத்தல் வெற்றி!
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 3 days ago