Chameera injury
SL vs IND: श्रीलंका को 24 घंटे में लगा दूसरा झटका, चमीरा के बाद स्टार बॉलर हुआ टी-20 सीरीज से बाहर
भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत से पहले श्रीलंकाई क्रिकेट टीम को 24 घंटे में दूसरा झटका लग चुका है। तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा के बाद अब तेज गेंदबाज नुवान तुषारा भी टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। तुषारा को ट्रेनिंग के दौरान उनके बाएं हाथ की उंगली में चोट लग गई जिसके चलते उन्हें कम से कम भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर कर दिया गया है।
टीम मैनेजर महिंदा हलंगोडा ने ESPNcricinfo को बताया कि चोट उस हाथ में लगी है, जिससे वो गेंदबाजी नहीं करते हैं लेकिन फिर भी, ये चोट इतनी गंभीर है कि उन्हें बाहर होना पड़ेगा। हलंगोडा ने कहा कि चोट बुधवार को देर रात लगी, जब श्रीलंकाई टीम लाइट्स में ट्रेनिंग कर रही थी। उस दौरान तुषारा फील्डिंग प्रैक्टिस कर रहे थे।
Related Cricket News on Chameera injury
-
इंडिया के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले श्रीलंका को लगा तगड़ा झटका, दुश्मंथा चमीरा हुए बाहर
भारत के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज से पहले श्रीलंकाई टीम को तगड़ा झटका लग चुका है। तेज़ गेंदबाज़ दुश्मंथा चमीरा टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। ...
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 4 days ago