Charith asalanka: Cricket News & Match Updates
भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका ने टीम का किया ऐलान, इस युवा खिलाड़ी को पहली बार टीम में मिली जगह
टी20 इंटरनेशनल सीरीज के बाद श्रीलंका भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगा। भारत ने इस वनडे सीरीज के लिए पहले ही टीम की घोषणा कर दी थी। अब श्रीलंका ने वनडे सीरीज के लिए 16 सदस्य टीम की घोषणा कर दी है। चरित असलंका (Charith Asalanka) को भारत के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में श्रीलंका का कप्तान बनाया गया है।
अपने टेस्ट करियर की शानदार शुरुआत करने वाले 24 वर्षीय निशान मदुष्का को टीम में जगह दी गयी है। दुष्मंथा चमीरा, जो ब्रोंकाइटिस और श्वसन संक्रमण (respiratory infection) के कारण टी20 इंटरनेशनल सीरीज से बाहर हो गए थे वो वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे। इसके अलावा नुवान तुषारा भी नहीं खेलेंगे, जो द्विपक्षीय मैचों की शुरुआत से पहले ट्रैनिंग के दौरान अंगूठे में फ्रैक्चर करवा बैठे थे। दासुन शकाना के चोट के कारण बाहर होने के बाद वनडे वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हो जानें के बाद श्रीलंका की कप्तानी करने वाले कुसल मेंडिस भी टीम का हिस्सा हैं। Read More...