Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chirag shetty

'मुझे सम्मान भी नहीं मिला, कैश प्राइज़ तो दूर की बात है', क्रिकेटर्स पर करोड़ों की बारिश से छलका चिर
Image Source: Google
Advertisement

'मुझे सम्मान भी नहीं मिला, कैश प्राइज़ तो दूर की बात है', क्रिकेटर्स पर करोड़ों की बारिश से छलका चिराग शेट्टी का दर्द

By Shubham Yadav July 07, 2024 • 14:26 PM View: 422

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 जीतकर देश लौटी भारतीय क्रिकेट टीम पर करोड़ों रु की बारिश हो रही है। एकतरफ जहां भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम के खिलाड़ियों को 125 करोड़ रु की ईनामी राशि दी तो वहीं, महाराष्ट्र सरकार ने भी भारतीय टीम को 11 करोड़ रु का नकद ईनाम देने की घोषणा की। भारतीय क्रिकेटर्स पर करोड़ों की बारिश होते देख भारतीय बैडमिंटन स्टार चिराग शेट्टी का दर्द सामने आ गया है।

चिराग ने शनिवार को महाराष्ट्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जब शुक्रवार को विधान भवन (राज्य विधानमंडल परिसर) के केंद्रीय हॉल में भारतीय टीम को 11 करोड़ की ईनामी राशि देने की घोषणा की तो उसके बाद चिराग का रिएक्शन सामने आ गया।

Advertisement

Related Cricket News on Chirag shetty