टी-20 वर्ल्ड कप 2024 जीतकर देश लौटी भारतीय क्रिकेट टीम पर करोड़ों रु की बारिश हो रही है। एकतरफ जहां भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम के खिलाड़ियों को 125 करोड़ रु की ईनामी राशि दी तो वहीं, महाराष्ट्र सरकार ने भी भारतीय टीम को 11 करोड़ रु का नकद ईनाम देने की घोषणा की। भारतीय क्रिकेटर्स पर करोड़ों की बारिश होते देख भारतीय बैडमिंटन स्टार चिराग शेट्टी का दर्द सामने आ गया है।
चिराग ने शनिवार को महाराष्ट्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जब शुक्रवार को विधान भवन (राज्य विधानमंडल परिसर) के केंद्रीय हॉल में भारतीय टीम को 11 करोड़ की ईनामी राशि देने की घोषणा की तो उसके बाद चिराग का रिएक्शन सामने आ गया।
इस स्टार बैडमिंटन प्लेयर ने कहा कि 2022 में भारत की ऐतिहासिक थॉमस कप जीत में उनके और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी के योगदान के बाद उन्हें कोई सम्मान नहीं दिया गया। चिराग ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, "थॉमस कप वर्ल्ड कप जीतने के बराबर है। मैं भारतीय बैडमिंटन टीम का हिस्सा था, जिसने फाइनल में चैंपियन इंडोनेशिया को हराकर अपना पहला खिताब जीता था। मैं भारतीय टीम में महाराष्ट्र का एकमात्र खिलाड़ी था। जब सरकार वर्ल्ड कप जीतने वाले क्रिकेट सितारों को सम्मानित कर सकती है, तो उन्हें मेरे प्रयासों को भी पहचानना चाहिए था। सरकार को किसी भी अन्य खेल के साथ समान व्यवहार करना चाहिए।”
Nothing against cricketers but treat all sports equally, says India's badminton player Chirag Shetty pic.twitter.com/dQ6dHBZlpm
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) July 7, 2024