Chris woakes retirement
Advertisement
इंग्लैंड क्रिकेट के लिए बुरी खबर, एशेज से पहले इस खिलाड़ी ने लिया संन्यास
By
Shubham Yadav
September 29, 2025 • 17:06 PM View: 885
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली एशेज सीरीज से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। तेज़ गेंदबाज़ क्रिस वोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। अनुभवी इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने सोमवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी है। 36 वर्षीय वोक्स को हाल ही में भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में खेलते हुए देखा गया था।
वोक्स लगभग 15 वर्षों तक राष्ट्रीय टीम के लिए खेले, उन्होंने 2011 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में पदार्पण किया था। वोक्स ने रिटायरमेंट का ऐलान करते हिुए कहा कि ये उनके लिए रिटायर होने का सही समय है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक बड़ा पोस्ट साझा करते हुए लिखा, "वो पल आ गया है और मैंने तय कर लिया है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का यही सही समय है।"
TAGS
Chris Woakes Chris Woakes Retirement AUS Vs ENG Chris Woakes Chris Woakes Retirement AUS Vs ENG
Advertisement
Related Cricket News on Chris woakes retirement
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 13 Jan 2026 04:56
Advertisement
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 5 days ago