Cm yadav
IPL मैच देरी से खत्म होने को लेकर कुलदीप यादव ने जताई चिंता, कह थकान बढ़ रही है
कोलकाता, 11 अप्रैल| कोलकाता नाइट राइडर्स के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मैचों के देरी से खत्म होने से शरीर पर इसका दबाव पड़ रहा है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि 30 मई से शुरू होने वाले आईसीसी विश्व कप को ध्यान में रखते हुए स्मार्ट तरीके से अभ्यास करना महत्वपूर्ण है।
आईपीएल के आठ बजे से शुरू होने वाले सभी मैच लगभग 12 बजे तक खत्म हो रहे हैं। इससे खिलाड़ियों को काफी थकान महसूस हो रहा है।
खुद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें वह अपने अगले मैच के लिए राजस्थान रवाना होने से पहले थकान के कारण हवाई अड्डे के फर्श पर ही सो गए थे।
कुलदीप ने आईएएनएस से साक्षात्कार में कहा, "यह बहुत थकाऊ हो जाता है, खासकर तब जब मैचें इतनी देरी से खत्म होते हैं। आपको इस टूर्नामेंट में अच्छी तरह से खुद को दोबारा से तरोताजा करने की आवश्यकता है। आपको तीन दिनों में भी दो मैच खेलने होते हैं, फिर दूसरी जगह का भी दौरा होता है, इसलिए इससे शरीर थकाऊ हो जाता है।"
उन्होंने कहा, "आपको खुद को फिट रखने के लिए अच्छी तरह से खाने और अच्छी नींद लेने की जरूरत है। आईपीएल के ठीक बाद विश्व कप होने हैं और इसके लिए सही से अभ्यास बहुत महत्वपूर्ण है। यह थोड़ा थकाऊ है लेकिन खिलाड़ी स्मार्ट हैं और वह जानते हैं कि इसे (वर्कलोड) को कैसे मैनेज करना है।"
24 वर्षीय ने कुलदीप ने वनडे में अबतक 44 मैचों में 87 विकेट लिए हैं।
कुलदीप ने भारतीय कप्तान विराट कोहली के बारे में भी बात की, जो आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के कप्तान हैं और टीम ने इस सीजन में पिछले छह मैचों में अबतक एक भी मैच नहीं जीते हैं।
कुलदीप ने कहा, "उनका रिकॉर्ड खुद ही उनके बारे में बोलता है। वह व्यक्तिगत रूप से अच्छा कर रहे है लेकिन टीम नहीं जीत रही है। कहीं न कहीं उनके टीम संयोजन की कमी है। यह टीम का खेल है और अगर टीम अच्छा करती है तो आप जीतेंगे।"
यह पूछे जाने पर कि क्या बेंगलोर के प्रदर्शन से भारत के विश्व कप अभियान प्रभावित होगा। कुलदीप ने कहा कि भारतीय टीम के लिए कोहली एक अलग स्तर का क्रिकेट खेलते हैं और आईपीएल का प्रदर्शन बिल्कुल भी चिंता का कारण नहीं है।
उन्होंने कहा,"विराट भईया बल्ले से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। विश्व कप पहले हमारे यह लिए अच्छा है। मुझे नहीं लगता कि वह आईपीएल के प्रदर्शन से प्रभावित होंगे। वह एक बहुत बड़े खिलाड़ी हैं। वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं और भारत के लिए खेलने पर उनका जुनून दूसरे स्तर पर है।"
कोलकाता के विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने अबतक छह मैचों में 257 रन बनाए हैं।
कुलदीप ने रसेल की कमजोरी के बारे में कहा कि रसेल स्पिन के खिलाफ संघर्ष करते हैं और टनिर्ंग बॉल से ज्यादा सावधान रहते हैं।
उन्होंने कहा, "यदि आपने देखा है तो वह स्पिनरों के खिलाफ ज्यादा खतरा नहीं लेते हैं। वह उनके साथ समय बिताता है। स्पिनरों के लिए यह अच्छा संकेत है लेकिन तेज गेंदबाजों के लिए वह घातक है।"
Related Cricket News on Cm yadav
-
वर्ल्ड कप 2019 में चौथे तेज गेंदबाज की भूमिका निभाना चाहता है यह भारतीय गेंदबाज
नई दिल्ली, 22 मार्च | भारतीय टीम और आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के तेज गेंदबाज उमेश यादव का मानना है कि अगर उन्हें मौका मिलता है तो आगामी विश्व कप में वह भारतीय टीम ...
-
कुलदीप यादव का चौंकाने वाला बयान, भारत के अलावा ये दो टीमें भी जीत सकती है वर्ल्ड कप
कोलकाता, 20 मार्च | भारतीय टीम के प्रतिभाशाली स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव का मानना है कि भारत विश्व कप जीतने का प्रबल दावेदार है, लेकिन इंग्लैंड और पाकिस्तान भी खिताब जीतने का मद्दा रखते हैं। ...
-
केएल राहुल, कुलदीप यादव ने आईसीसी टी-20 रैंकिंग में किया कमाल,टॉप 10 में हुए शामिल
दुबई, 12 मार्च (CRICKETNMORE)| भारतीय टीम के बल्लेबाज केएल राहुल और गेंदबाज कुलदीप यादव सोमवार को जारी आईसीसी की ताजा टी-20 रैंकिंग में अपने-अपने क्षेत्र में शीर्ष-10 में शामिल हैं। राहुल बल्लेबाजों की रैंकिंग में... ...
-
IND vs AUS: कुलदीप यादव का कमाल,ऑस्ट्रेलिया को विशाल स्कोर बनाने से रोका
रांची, 8 मार्च (CRICKETNMORE)| भारतीय गेंदबाजों ने अंतिम ओवरों में शानदार वापसी करते हुए एक समय विशाल स्कोर की ओर बढ़ती दिख रही ऑस्ट्रेलिया को शुक्रवार को जेएससीए अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे ...
-
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे से पहले कुलदीप यादव का ऐलान, ऐसा करने से मिलती है सफलता
1 मार्च। भारत के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव का मानना है कि एक अच्छा स्पिनर बनने के लिए गेंदबाज को अपनी गेंदबाजी पर लगने वाले बड़े-बड़े शॉट से नहीं डरना चाहिए। कलाई के जादूगर स्पिनर ...
-
उमेश यादव या खलील अहमद,कौन होगा 2019 वर्ल्ड कप में भारत का चौथा गेंदबाज,नेहरा ने बताई अपनी पसंद
18 फरवरी,(CRICKETNMORE)। टीम इंडिया 2019 वर्ल्ड कप के फाइनल सिलेक्शन की तैयारियों में जुटी हुई है। इंग्लैंड की परिस्थितियों तेज गेंदबाजों की मदद करती है। जिसके लिए टीम में जसप्रीत बुंमराह, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद ...
-
रविचंद्रन अश्विन या कुलदीप यादव, शेन वॉर्न ने किया अपने पंसदीदा भारतीय स्पिनर के नाम का खुलासा
15 फरवरी,(CRICKETNMORE)। भारतीय टीम के हेड कोच रवि शास्त्री ने कुछ समय पहले दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि विदेशी सरजमीं पर रविचंद्रन अश्विन नहीं कुलदीप यादव भारत के नंबर 1 स्पिनर हैं। वहीं ...
-
कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल ने मिलकर न्यूजीलैंड की धरती पर बनाया भारतीय वर्ल्ड रिकॉर्ड
26 जनवरी। कुलदीप यादव ने हेनरी निकोलस को मोहम्मद शमी के हाथों कैच कराकर आउट किया तो वहीं ईश सोढ़ी को अगली ही गेंद पर आउट कर 2 गेंद पर 2 विकेट झटक डाले। न्यूजीलैंड के ...
-
RANJI TROPHY: उमेश यादव की घातक गेंदबाजी के आगे केरल 106 रनों पर ढेर, बना यह रिकॉर्ड
वायनाड (कर्नाटक), 24 जनवरी (CRICKETNMORE)| उमेश यादव के सात विकेटों के दम पर मौजूदा विजेता विदर्भ ने रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को केरल को पहली पारी में 106 रनों पर ...
-
पहले वनडे में कुलदीप यादव ने बनाया रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड में ऐसा करने वाले केवल तीसरे भारतीय गेंदबाज बने
23 जनवरी। कप्तान केन विलियमसन (64) की अर्धशतकीय पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ जारी पहले वनडे मैच में सभी विकेट गंवाकर 157 रनों का स्कोर खड़ा किया है। मैक्लेरेने पार्क मैदान पर ...
-
कुलदीप यादव की फिरकी में नाचे कीवी बल्लेबाज, न्यूजीलैंड की धरती पर कर दिखाया ऐसा अनोखा कमाल
23 जनवरी। कप्तान केन विलियमसन (64) की अर्धशतकीय पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ जारी पहले वनडे मैच में सभी विकेट गंवाकर 157 रनों का स्कोर खड़ा किया है। मैक्लेरेने पार्क मैदान पर ...
-
कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और चहल की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड 157 रन पर आउट
23 जनवरी। कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और चहल की घातक गेंदबाजी के आगे कीवी बल्लेबाज विफल हो गए और मात्र 38 ओवर में 157 रन बनाकर पूरी टीम पवेलियन पहुंच गई। स्कोरकार्ड कुलदीप यादव ने कमाल ...
-
गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव के बारे में दिया दो टूक बयान, कह दी…
6 जनवरी। भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की तारीफ करते हुए कहा कि वह बेहद कुशल गेंदबाज हैं और पहले की तुलना में अब ज्यादा बेहतर हुए ...
-
कुलदीप यादव ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर रचा इतिहास, 64 साल बाद किया ऐसा अनोखा कारनामा
6 जनवरी। आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ जारी चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को अपनी पहली पारी में 300 रनों का स्कोर खड़ा किया। स्कोरकार्ड सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर ...
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51