Cricketer
स्मृति मंधाना को पछाड़ इंग्लैंड की टैमी ब्यूमोंट बनी ICC 'महिला T20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2021'
इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट को रविवार को 2021 के लिए आईसीसी महिला टी20 'क्रिकेटर ऑफ द ईयर' के रूप में चुना गया। टैमी ने टीम की साथी नट साइवर, भारत की स्मृति मंधाना और आयरलैंड की गैबी लुईस को प्रतियोगिता में हराकर यह पुरस्कार जीता है। टैमी टी20 में वर्ष 2021 में इंग्लैंड की सबसे अधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी थी और दुनिया में तीसरा सबसे अधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी रही, जिसमें नौ मैचों में 33.66 की औसत से 303 रन थे, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल थे।
ब्यूमोंट ने कहा, "आईसीसी महिला टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीतना एक बहुत बड़ी बात है। मैंने पिछले कुछ वर्षों में अपने टी20 खेल पर अविश्वसनीय रूप से कड़ी मेहनत की है। मेरे टी20 करियर में उतार-चढ़ाव रहा है और मुझे नहीं लगता कि मुझे हमेशा से मेरी टी20 क्षमताओं के लिए जाना जाता है, इसलिए यह पुरस्कार मुझे काफी आत्मविश्वास देगा।"
Related Cricket News on Cricketer
-
पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान बने ICC T20 'क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2021'
पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को रविवार को 2021 के लिए आईसीसी टी20 'क्रिकेटर ऑफ द ईयर' चुना गया। रिजवान ने इंग्लैंड के जोस बटलर, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा और ऑस्ट्रेलिया के मिशेल मार्श ...
-
Ranji Trophy 2019-20: यह दिग्गज बना मुंबई की टीम का कप्तान, रहाणे 2 साल के बाद खेलेंगे !
3 दिसंबर। ऱणजी ट्रॉफी 2019-20 के लिए मुंबई की टीम का ऐलान किया गया है। रणजी ट्रॉफी 2019- 20 के लिए सूर्य कुमार यादव को कप्तान नियुक्त किया गया है। इसके अलावा रहाणे को भी मुंबई ...
-
गोवा के पूर्व रणजी क्रिकेटर का निधन
पणजी, 13 जनवरी - गोवा के पूर्व रणजी क्रिकेटर 46 वर्षीय राजेश घोडगे रविवार दोपहर दक्षिण गोवा के मार्गावो कस्बे में एक स्थानीय टूर्नामेंट के दौरान मैदान पर गिर गए और बाद में अस्पताल में ...
Cricket Special Today
-
- 21 May 2026 01:42
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 2 days ago