Ranji Trophy 2019-20: यह दिग्गज बना मुंबई की टीम का कप्तान, रहाणे 2 साल के बाद खेलेंगे ! Images (twitter)
3 दिसंबर। ऱणजी ट्रॉफी 2019-20 के लिए मुंबई की टीम का ऐलान किया गया है। रणजी ट्रॉफी 2019- 20 के लिए सूर्य कुमार यादव को कप्तान नियुक्त किया गया है। इसके अलावा रहाणे को भी मुंबई की टीम में शामिल किया गया।
रहाणे 2 साल के बाद रणजी ट्रॉफी खेलते हुए नजर आएंगे। प्रतिबंधित दवा का सेवन कर 8 माह के लिए बैन गुए पृथ्वी शॉ को भी मुंबई की टीम में शामिल किया गया है। रणजी ट्रॉफी में मुंबई का पहला मैच बड़ौदरा के खिलाफ होना है।
गौरतलब है कि रणजी ट्रॉफी में मुंबई की टीम का इतिहास शानदार रहा है। 41 दफा मुंबई की टीम रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतने में सफल रही है।
