Advertisement
Csk replacement: Cricket News & Match Updates
Advertisement
IPL 2026: CSK के लिए Khaleel Ahmed की ये 3 गेंदबाज बन सकते हैं रिप्लेसमेंट; एक ने इस लीग में खोला है पंजा
आईपीएल 2026 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है, टीम के लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज खलील अहमद पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच के दौरान उन्हें दाहिने पैर में क्वाड्रिसेप्स इंजरी हुई थी, जिसके बाद मेडिकल रिपोर्ट में ग्रेड-2 टियर की पुष्टि हुई है। इस चोट से उबरने में उन्हें करीब 10-12 हफ्तों का समय लगेगा, जिससे उनका इस सीजन में वापसी करना संभव नहीं है।
खलील अहमद CSK के लिए लगातार प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे और उन्होंने इस सीजन खेले गए सभी 5 मैचों में हिस्सा लिया था। भले ही उनके नाम सिर्फ 2 विकेट थे, लेकिन 8.67 की इकॉनमी से उन्होंने टीम को काफी कंट्रोल दिया था। ऐसे में उनका बाहर होना CSK के गेंदबाजी अटैक के लिए बड़ा नुकसान है। Read More...
Related Cricket News for Csk replacement - Tesst
IPL 2026: CSK को मिला नाथन एलिस का रिप्लेसमेंट, KKR और GT के लिए खेल चुके गेंदबाज को किया टीम में शामिल
आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा था जब नाथन एलिस चोट के चलते बाहर हो गए। अब टीम ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन को CSK ने अपने साथ जोड़ा है।
By Ankit Rana • 3 months ago
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement