Cute little girl viral video: Cricket News & Match Updates
VIDEO: 'इस बच्ची को अहमदाबाद लेकर आओ', वायरल लड़की की इमोशनल प्रेयर ने जीता फैंस का दिल
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने आखिरी स्टेज पर पहुंच गया है जहां फाइनल में इंडिया और न्यूज़ीलैंड का आमना-सामना होगा। ये ज़बरदस्त मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि, मैच से पहले सोशल मीडिया पर फैंस एक छोटी बच्ची को अहमदाबाद ले जाने की बात कर रहे हैं। दरअसल, ये छोटी बच्ची भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए सेमीफाइनल से पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
इस छोटी बच्ची को मैच से पहले राष्ट्रगान के दौरान प्रार्थना करते हुए देखा गया और ये बच्ची बिल्कुल संजू सैमसन के आगे हाथ जोड़कर प्रार्थना करती हुई नजर आई। फैंस इस बच्ची को इंडिया का लकी चार्म मान रहे हैं और मजाकिया अंदाज में उसे फाइनल के लिए अहमदाबाद ले जाने की मांग भी कर रहे हैं। फैंस का ये भी मानना है कि इस बच्ची की प्रार्थनाओं के चलते ही सैमसन का बल्ला चला और उन्होंने 89 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता। Read More...
Related Cricket News for Cute little girl viral video - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago