David warner: Cricket News & Match Updates
मार्क वॉ का बयान, वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए इस खिलाड़ी को करनी चाहिए ओपनिंग
सिडनी, 7 मई | पूर्व आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज और राष्ट्रीय चयन प्रमुख मार्क वॉ का मानना है कि आगामी विश्व कप में डेविड वार्नर को टीम के लिए पारी की शुरुआत करनी चाहिए।
वार्नर ने सोमवार को ब्रिस्बेन में न्यूजीलैंड के साथ हुए विश्व कप अभ्यास मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की थी जबकि उस्मान ख्वाजा ने कप्तान एरॉन फिंच के साथ पारी की शुरुआत की थी।
मार्क वॉ ने बिग स्पोर्ट्स रेडियो से कहा, "निश्चित रूप से, ओपनिंग के लिए मैं उन्हें (वार्नर) को कहूंगा। मेरी नजर में वह एक नंबर वन सलामी बल्लेबाज है, इसलिए उन्हें फिंच के साथ पारी की शुरुआत करनी चाहिए।"
वार्नर हाल में आईपीएल में जबर्दस्त फॉर्म में थे, जहां उन्होंने 12 मैचों में आठ अर्धशतक और एक शतक की मदद से 692 रन बनाए थे।
बॉल टेम्परिंग मामले के एक साल बाद आस्ट्रेलियाई टीम में लौटे वार्नर ने अभी तक सभी 104 पारियों में पारी की शुरुआत की है। पूर्व क्रिकेटर ने कहा, "मुझे लगता है कि ख्वाजा को या शॉर्न मार्श को नंबर तीन पर बल्लेबाजी करनी चाहिए।"
1999 में विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे मार्क वॉ ने कहा, " बाकी खिलाड़ियों को अपने नंबर के हिसाब से बल्लेबाजी के लिए उतरना चाहिए, जिसमें स्टीवन स्मिथ को नंबर चार पर, ग्लैन मैक्सवेल को पांच पर, मार्कस स्टोयनिस को छह पर और एलेक्स कैरी को सातवें नंबर पर।" Read More...
Related Cricket News for David warner - Tesst
David Warner has to open with Aaron Finch in World Cup: Mark Waugh
2019 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनिंग नहीं करेंगे डेविड वॉर्नर,इस नंबर पर खेलेंगे
David Warner down to number 3 on his Australia return
Smith, Warner back in Australia colours after 13 months
David Warner silences critics, rings warning bell ahead of World Cup
आईपीएल छोड़ वापस ऑस्ट्रेलिया लौटे वॉर्नर, जाने से पहले ऐसी बातें कहकर फैन्स को दिया यह मैसेज
IPL 2019 is stepping stone for World Cup: David Warner
IPL 2019: पंजाब को 45 रनों से हराकर प्लेऑफ की रेस में आगे निकली सनराइजर्स हैदराबाद,देखें स्कोरकार्ड
IPL 2019: डेविड वॉर्नर,राशिद खान के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने किंग्स XI पंजाब को 45 रनों से रौंदा
RECORD: डेविड वॉर्नर ने मचाया धमाल,टी-20 में ऐसा करने वाले दुनिया के 5वें खिलाड़ी बने
IPL 2019: धमाकेदार जीत के बाद कप्तान केन विलियसमन बोले,टीम को खलेगी वॉर्नर-बेयरस्टो की बहुत कमी
David Warner,Jonny Bairstow happy to start well for Hyderabad
Jonny Bairstow, David Warner star as SRH rout CSK in Hyderabad
Steve Smith,David Warner return as Australia announce World Cup squad
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54