David warner: Cricket News & Match Updates
IPL 2023: सॉल्ट ने चखाया आरसीबी को हार का स्वाद, दिल्ली की 7 विकेट से धमाकेदार जीत
आईपीएल 2023 के 50वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने सलामी बल्लेबाज फिलिप सॉल्ट (Philip Salt) के ताबड़तोड़ अर्धशतक की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 7 विकेट से मात दी। ये टूर्नामेंट में उनकी चौथी जीत है और वो अभी भी प्लेऑफ की रेस में बने हुए है। आरसीबी ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में केदार जाधव की जगह हर्षल पटेल को खिलाया।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 181 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाये। उन्होंने 46 गेंद में 5 चौको की मदद से 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा महिपाल लोमरोर ने 28 गेंद में 6 चौको और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। Read More...