Day cup: Cricket News & Match Updates
रहाणे के लगातार दूसरे अर्धशतक से सेमीफ़ाइनल में लीसेस्टरशायर
टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी हैंपशायर की टीम ने अपने कप्तान निक गबिंस के शानदार शतक और अनुभवी लियम डॉसन के अर्धशतक की मदद से निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 290 रनों का एक चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। 18 साल के युवा डॉमिनिक केली ने भी पारी के अंत में 20 गेंदों पर 39 रनों की तेज़-तर्रार पारी खेली। लीसेस्टरशायर की तरफ़ से टॉम स्क्रिवेन ने तीन, जबकि क्रिस राइट ने दो विकेट लिए और हैंपशायर को एक ज़बरदस्त बल्लेबाज़ी विकेट पर 300 रनों के नीचे रोक दिया।
जवाब में एक समय लीसेस्टरशायर की टीम सिर्फ़ 30 रनों पर तीन विकेट खोकर संघर्ष करती दिख रही थी। लेकिन रहाणे और हैंड्सकॉम्ब के बीच लगातार दूसरी और इस टूर्नामेंट की तीसरी शतकीय साझेदारी की मदद से टीम में निर्धारित ओवरों के अंदर जीत का विश्वास जगा। 128 रनों की इनकी साझेदारी को जॉन टर्नर ने तोड़ा, जो पारी की शुरुआत में पहले ही तीन विकेट ले चुके थे। Read More...