Delhi capitals ipl 2025: Cricket News & Match Updates
ना KKR ना SRH! Irfan Pathan ने की सबसे बड़ी भविष्यवाणी, बोले- 'IPL 2025 में ये 4 टीमें करेगी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई'
भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान (Irfan Pathan) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) के लिए अपनी पसंदीदा टॉप-4 टीमों की भविष्यवाणी कर दी है। गौरलतब है कि उन्होंने प्लेऑफ के लिए मौजूदा चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) और पिछले साल रनरअप रहने वाली टीम सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad), दोनों को ही नहीं चुना है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, इरफान पठान ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड करते हुए IPL के 18वें सीजन के लिए टॉप-4 टीमों का चुनाव किया। यहां उन्होंने सबसे पहले पांच बार आईपीएल का टाइटल जीतने वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स को जगह दी। वो बोले, 'चेन्नई ने पिछले साल क्वालीफाई नहीं किया, लेकिन वो इस साल जरूर करेंगे। मुझे लगता है वो स्पिन टू विन का मंत्र वापस लेकर आए हैं। उनकी पिच थोड़ा ज्यादा टर्न करेगी और उन्होंने अपनी बैटिंग को भी मजबूत किया है। आप कुल मिलाकर देखोगे तो अश्विन, जडेजा और नूर, CSK को 12 ओवर एक दम पुख्ता मिल रहे हैं। उसके बाद उनके पास चार ओवर पथिराना के हैं। टूर्नामेंट बॉलर ही जिताते हैं, इसलिए मुझे लगता है CSK क्वालीफाई करेगी।' Read More...
Related Cricket News for Delhi capitals ipl 2025 - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16