Dewald brevis: Cricket News & Match Updates
अश्विन ने ब्रेविस को लेकर किया सनसनीखेज खुलासा, बोले- 'सीएसके ने अंडर-टेबल डील की'
पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने साउथ अफ्रीका के तूफानी बल्लेबाज़ डेवाल्ड ब्रेविस को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने एक तरह से सीएसके को एक्सपोज करने का काम किया है। अश्विन ने अपने नए यूट्यूब वीडियो में दावा किया है कि चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में डेवाल्ड ब्रेविस को रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर साइन करने के लिए उन्हें अंडरटेबल भुगतान किया।
चोटिल तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह की जगह साइन किए गए इस युवा साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर के बारे में बात करते हुए, उन्होंने बताया कि वो सीएसके में 2.2 करोड़ रुपये में आए थे। अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर दावा किया कि कई फ्रेंचाइजी ब्रेविस को रिप्लेसमेंट के तौर पर साइन करना चाहती थीं लेकिन सीएसके ने उनके एजेंटों के साथ गहन बातचीत के बाद उन्हें ज़्यादा पैसे देकर ये काम पूरा कर लिया। Read More...