Dewald brewis: Cricket News & Match Updates
WI vs IND: डेब्यू के बाद तिलक वर्मा को डेवाल्ड ब्रेविस से मिला खास तोहफा
वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में तिलक वर्मा ने अपने डेब्यू में शानदार बल्लेबाजी और फील्डिंग से सभी को प्रभावित किया। अब उन्हें उनके एक दक्षिण अफ्रीकी दोस्त ने खास तोहफा दिया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के पहले मैच में बेशक टीम इंडिया को हार मिली हो, लेकिन इस मैच में डेब्यू कर रहे तिलक वर्मा ने अपने शानदार खेल से सबको प्रभावित किया। इस युवा बल्लेबाज ने दो अच्छे कैच लेने के बाद, धीमी पिच पर 177.27 के स्ट्राइक रेट के साथ दो चौके और तीन छक्कों की मदद से 39 रन की शानदार पारी खेली। हालांकि भारत पांच मैचों की श्रृंखला में 0-1 से पीछे रहकर चार रन से हार गया, लेकिन तिलक की अच्छी बल्लेबाजी ने सबका दिल जीत लिया।
इस मौके पर बीसीसीआई ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें तिलक के लिए उनके अफ्रीकी दोस्त ने खास मैसेज दिया। Read More...