Dharamshala news: Cricket News & Match Updates
VIDEO: 'ये देखो कोई सिक्योरिटी नहीं', फैन ने अर्शदीप को गर्लफ्रेंड समरीन कौर के साथ सड़कों पर घूमते देखा
आईपीएल 2026 के बीच पंजाब किंग्स के स्टार तेज़ गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए हैं। लेकिन इस बार वजह उनकी गेंदबाज़ी नहीं, बल्कि धर्मशाला की सड़कों पर उनका बेहद सिंपल अंदाज़ है। दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ़ होने वाले बड़े मुकाबले से पहले अर्शदीप का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो बिना किसी सिक्योरिटी के आराम से घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो में अर्शदीप के साथ कथित गर्लफ्रेंड समरीन कौर भी नज़र आ रही हैं। दोनों धर्मशाला के एक इलाके में साथ घूमते और बातें करते दिखे। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने अर्शदीप को तुरंत पहचान लिया। वीडियो बना रहे एक फैन की आवाज़ भी सुनाई देती है, जिसमें वो कहता है, “अरे यार, कोई सिक्योरिटी भी नहीं है।” यही बात सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। Read More...
Related Cricket News for Dharamshala news - Tesst
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 20 hours ago