Dhoni sakshi: Cricket News & Match Updates
WATCH: 'वाइड बॉल पर स्टंप नहीं होता है, तुमको कुछ नहीं पता है: धोनी ने बताया वाइफ साक्षी के साथ मैच देखने का किस्सा
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में एक इवेंट में पहुंचे थे जहां उन्होंने कई मज़ेदार सवालों के जवाब दिए और कई किस्सों के बारे में भी खुलासा किया। इस दौरान धोनी ने अपनी पत्नी साक्षी के साथ मैच देखने की एक मजेदार घटना का जिक्र भी किया। इस घटना में धोनी ने अपनी पत्नी साक्षी को क्रिकेट के खेल के नियम समझाने की कोशिश की, लेकिन धोनी ने मजाकिया अंदाज में बताया कि साक्षी ने उन्हें कह दिया कि उन्हें कुछ नहीं पता है।
एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए, धोनी ने कहा, "घर में बैठे हम एक क्रिकेट मैच देख रहे थे। तो एक वनडे मैच चल रहा था, साक्षी भी साथ में थी। आमतौर पर मैं और साक्षी क्रिकेट के बारे में बात नहीं करते। गेंदबाज ने गेंद डाली। ये वाइड थी, बल्लेबाज ने स्टेप आउट किया, तो वो वाइड बॉल पर स्टंप हो गया। अंपायर आमतौर पर रिव्यू लेते हैं कि तीसरा अंपायर फैसला करेगा। मेरी पत्नी ने कहा, 'आउट नहीं है।' जब तक उसने बोला आउट नहीं है, बल्लेबाज ने चलना शुरू कर दिया था। लेकिन वो कहती रही कि आप बस देखना वो उसे वापस बुला लेंगे। वाइड बॉल पर स्टंप हो ही नहीं सकता।” Read More...