Dhoni valentines video: Cricket News & Match Updates
VIDEO: वैलेंटाइन्स डे पर धोनी का वीडियो हुआ वायरल, पत्नी साक्षी संग गाया बॉलीवुड सॉन्ग
भारतीय क्रिकेट टीम और आईपीएल फ्रेंचाईज़ी चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। 14 फरवरी, वैलेंटाइंस डे के दिन एमएस धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी का एक वीडियो सामने आया जिसने फैंस को खुश कर दिया।य़ इस वीडियो में इस पावर कपल को शादी के फंक्शन में मस्ती करते हुए देखा गया।
वायरल क्लिप में, एमएस धोनी ने क्लासिक सफेद शर्ट पहनी हुई है और साक्षी के गले में हाथ डाला हुआ है, जो गोल्डन लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।इस शाम की खूबसूरती में चार चांद लगाने वाले गायक स्टेबिन बेन थे, जो “मैं पल दो पल का शायर” और “जब कोई बात बिगड़ जाए” जैसे मशहूर गाने गा रहे थे। गुरु रंधावा और अन्य लोगों के साथ धोनी भी इस फंक्शन में मौजूद थे और इस दौरान वो भी पत्नी साक्षी के साथ ये गाना गुनगुनाते दिखे। Read More...
Related Cricket News for Dhoni valentines video - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16