भारतीय क्रिकेट टीम और आईपीएल फ्रेंचाईज़ी चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। 14 फरवरी, वैलेंटाइंस डे के दिन एमएस धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी का एक वीडियो सामने आया जिसने फैंस को खुश कर दिया।य़ इस वीडियो में इस पावर कपल को शादी के फंक्शन में मस्ती करते हुए देखा गया।
वायरल क्लिप में, एमएस धोनी ने क्लासिक सफेद शर्ट पहनी हुई है और साक्षी के गले में हाथ डाला हुआ है, जो गोल्डन लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।इस शाम की खूबसूरती में चार चांद लगाने वाले गायक स्टेबिन बेन थे, जो “मैं पल दो पल का शायर” और “जब कोई बात बिगड़ जाए” जैसे मशहूर गाने गा रहे थे। गुरु रंधावा और अन्य लोगों के साथ धोनी भी इस फंक्शन में मौजूद थे और इस दौरान वो भी पत्नी साक्षी के साथ ये गाना गुनगुनाते दिखे।
Valentine special ,Lovely video of Mahi & Sakshi #MSDhoni #IPL2025 pic.twitter.com/oWS1ixT7pH
— Chakri Dhoni (@ChakriDhonii) February 14, 2025
अगर धोनी की बात करें तो वो आईपीएल 2025 में अपनी बड़ी वापसी के लिए पहले से ही कमर कस चुके हैं। आईपीएल के दिग्गज खिलाड़ी एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स की पीली जर्सी पहनेंगे और अपनी टीम को रिकॉर्ड तोड़ छठा खिताब दिलाने की कोशिश करेंगे। आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होनी है और धोनी ने सीएसके अकादमी में अभ्यास भी शुरू कर दिया है।