Dilshan madushanka: Cricket News & Match Updates
IND vs SL ODI: श्रीलंका को लगा झटका, मथीशा पथिराना और दिलशान मदुशंका हुए वनडे सीरीज से बाहर; इन अनकैप्ड प्लेयर्स को मिली जगह
भारत और श्रीलंका (IND vs SL ODI) के बीच 2 जुलाई से तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होने वाला है। इस सीरीज के शुरू होने से पहले ही मेजबान टीम श्रीलंका को दोहरा झटका लग चुका है। दरअसल, श्रीलंका के तेज गेंदबाज़ मथीशा पथिराना (Matheesha Pathirana) और दिलशान मदुशंका (Dilshan Madushanka) चोटिल होने के कारण भारत के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।
श्रीलंका के टीम मैनेजर महिंदा हलंगोडा ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा, 'मथीशा पथिराना के कंधे में चोट लगी है और क्योंकि यह वही समस्या है जो पिछले साल विश्व कप के दौरान उनके साथ हुई थी, इसलिए उन्होंने इसे जोखिम में न डालने का फैसला किया है।' आपको बता दें कि मथीशा पथिराना को ये चोट पल्लेकेले में तीसरे टी20 मैच में फील्डिंग करते समय लगी थी। वो इस मैच में बॉलिंग भी नहीं कर पाए थे। Read More...