Dilshan madushanka: Cricket News & Match Updates
श्रीलंकाई गेंदबाज़ ने 1 गेंद पर लूटाए 10 रन, फाइनल में फेंका 11 गेंदों का ओवर; देखें VIDEO
एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका के लिए पहला ओवर बाएं हाथ के युवा गेंदबाज़ दिलशान मदुशंका ने किया, लेकिन दिलशान का यह ओवर बिल्कुल भी आम नहीं था। दरअसल, 21 वर्षीय युवा गेंदबाज़ ने अहम मुकाबले में पहला ओवर करते हुए 6 नहीं बल्कि 11 गेंद डिलीवर की। इस दौरान गेंदबाज़ की पहली लीगल गेंद होने तक पाकिस्तान को चार या छह रन नहीं बल्कि पूरे 10 रन मिल गए।
जी हां, एशिया कप के फाइनल में एक बेहद ही अजीब ओवर देखने को मिला। यह ओवर दिलशान मदुशंका ने करने आए थे। श्रीलंका के गेंदबाज़ ने ओवर में एक नो-बॉल समेत चार वाइड गेंद फेंकी। इस ओवर में एक वाइड गेंद ऐसी भी थी जिसे विकेटकीपर भी नहीं रोक सका और वह गेंद बाउंड्री के बाहर चली गई। इस कारण पाकिस्तान को मुफ्त के पांच रन भी मिले। ओवर की पहली लीगल गेंद के बाद पाकिस्तान का स्कोर 10 रन पहुंच गया था, वहीं पाकिस्तानी खिलाड़ियों के खाते में महज़ 1 ही था। Read More...